लाइव न्यूज़ :

गोपालगंज में सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, होली पर दिल्ली से लौट रहा था परिवार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2021 22:33 IST

बिहार के गोपालगंज में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। परिवार होली के मौके पर कार से दिल्ली से सहरसा लौट रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज में कार और मिनी ट्रक में टक्कर से परिवार के चार लोगों की मौतहोली के मौके पर परिवार दिल्ली से कार से सहरसा लौट रहा था, डुमरिया घाट महासेतु पर दुर्घटनादो लोगों की घटनास्थल पर हुई मौत जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ दम

पटना: बिहार के गोपालगंज जिले में एक कार और मिनी ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. घटना जिले के महम्मदपुर थाने के डुमरिया घाट महासेतु पर शुक्रवार की देर रात घटी, जिसमें मिर्ची लदे ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. 

मृतकों में पति-पत्नी और एक बेटी और बेटा शामिल हैं. परिवार के सदस्य होली पर दिल्ली से सहरसा आ रहे थे. 

मृतकों की पहचान संजीव झा, इनकी पत्नी धीमी झा, आठ साल का बेटा राज झा और 12 साल की बेटी आस्था के रूप में हुई है. मृतक सहरसा जिले के बनगांव थाना के बनगांव गांव के निवासी थे. 

संजीव झा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. सभी लोग होली में शामिल होने के लिए कार में सवार होकर दिल्ली से सहरसा जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ़्तार मिनी ट्रक में जोरदार भिडंत हो गई. 

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार में बैठे चारों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दिल्ली से लौट रहे संजीव झा की गाड़ी जैसे ही महमदपुर थाना के डुमरिया पुल के पास पहुंची कि सामने से आ रहे मिर्ची लदे मिनी ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी. 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. किसी तरह कार में फंसे परिवार को बाहर निकाला गया. हादसे में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि दो लोगों की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. 

पुलिस ने दोनों गाड़ी को जब्त करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. महम्मदपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को जब्त कर लिया गया है. 

मृतक सहरसा के बनगांव के रहने वाले हैं. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. मामले में किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. होली के ठीक पहले हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड टूट पड़ा है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा