लाइव न्यूज़ :

बिहारः सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिल जाएगी सैलरी और बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 11:04 IST

दिवाली और छठ पर्व से पहले बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। इस बार कर्मचारियों की सैलरी 25 अक्टूबर से मिलना शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं, सरकार ने कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए भी साथ ही देने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे25 अक्टूबर से वेतन भुगतान शुरू करने का निर्देश दिया गया है।महंगाई भत्ता का नकद भुगतान करने का निर्देश वित्त विभाग को दिया गया है।

दिवाली और छठ पर्व से पहले बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। इस बार कर्मचारियों की सैलरी 25 अक्टूबर से मिलना शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं, सरकार ने कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए भी साथ ही देने का फैसला किया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 1 जुलाई 2019 से 12 की जगह 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने का ऐलान किया है।

केंद्र सरकार की तर्ज पर चलते हुए बिहार सरकार भी अपने कर्मचारियों को पांच प्रतिशत बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान करेगी। इसके लिए सीएफएमएस के तहत 18 अक्टूबर से ऑनलाइन वेतन बिल प्रस्तुत कर संबंधित कोषागार पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए 25 अक्टूबर से वेतन भुगतान शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

बुधवार को उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि 25 अक्टूबर से राज्यकर्मियों को अक्टूबर का वेतन भुगतान शुरू करने का निर्देश दिया गया है। राज्य सरकार के पेंशनधारियों व पारिवारिक पेंशनभोगियों को भी उसी तिथि और दर से महंगाई भत्ता का नकद भुगतान करने का निर्देश वित्त विभाग को दिया गया है।

टॅग्स :बिहारदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव