Bihar Exit Poll: इंडिया टुडे-माय एक्सिस- बिहार में महागठबंधन का सूपड़ा साफ, एनडीए को 38-40 सीटें मिलने का अनुमान
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2019 20:27 IST2019-05-19T19:13:07+5:302019-05-19T20:27:33+5:30
Bihar General Election 2019 Exit Polls Live Update Prediction: बिहार में लोकसभा की 40 सीटें है। लोकसभा चुनाव 2019 में राज्य में सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ.

Bihar Exit Poll: इंडिया टुडे-माय एक्सिस- बिहार में महागठबंधन का सूपड़ा साफ, एनडीए को 38-40 सीटें मिलने का अनुमान
लोकसभा चुनाव 2019 में रविवार (19 मई) को सभी राज्यों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। बिहार के एग्जिट पोल्स आ चुके हैं। एग्जिट पोल्स से अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। इंडिया टुडे-माय एक्सिस के सर्वे के मुताबिक बिहार में महागठबंधन का सूपड़ा साफ होता हुआ दिख रहा है. एनडीए 38-40 सीटों पर जीतती हुई दिख रही है.
एबीपी-नील्सन के सर्वे में बीजेपी को 34 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है वहीं, महागठबंधन मात्र 6 सीट पर सिमटती हुई दिख रही है.
टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे में एनडीए गठबंधन को 30 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं, तो वहीं राजद के नेतृत्व में गठबंधन 10 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है.
सभा की कुल 40 सीटें है। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 23 सीटों पर जीत हासिल की थी। एनडीए में शामिल लोजपा ने छह जबकि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा ने तीन सीटों पर जीत हासिल की थी।
यूपीए में शामिल आरजेडी ने चार, कांग्रेस ने दो जबकि एनसीपी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी से अलग होकर लड़ने वाली नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को सिर्फ दो सीटों पर संतोष करना पड़ा। पिछले चुनाव में बीजेपी को 29 फीसदी, आरजेडी को 20 फीसदी, जेडीयू को 16 फीसदी और कांग्रेस को करीब 9 फीसदी मत मिले थे।
40 सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब बिहार में लालू प्रसाद यादव के बिना बिहार में चुनाव हुए। आरजेडी लालू यादव के नाम पर वोट मांगा जबकि एनडीए ने पीएम मोदी के विकास कार्यों का सहारा लिया।
| पार्टी | एबीपी न्यूज-नील्सन | इंडिया टुडे-ऐक्सिस | टाइम्स नाउ-वीएमआर | न्यूज 24- टुडेज चाणक्य | रिपब्लिक टीवी-सी वोटर एग्जिट पोल |
|---|---|---|---|---|---|
| एनडीए | 34 | 38-40 | 30 | 32 | 33 |
| महागठबंधन | 06 | 00-02 | 10 | 08 | 07 |
| वाम दल | |||||
| अन्य |