लाइव न्यूज़ :

बिहार: धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाने वाले परिवार का हुक्का-पानी बंद 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2019 20:23 IST

पीड़ित परिवार ने कहा ईसाई धर्म अपनाया है तब से ही हमारे घर में बिजली नहीं आ रही है. इसकी शिकायत थाने में की. साथ ही हमने नौ लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए थाने में आवेदन दिया है. 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित परिवार का कहना है कि सभी हिन्दू के देवता को पूजे लेकिन कोई भी फायदा नहीं हुआ तब हमलोग धर्म परिवर्तन कर लिए.नौ लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए थाने में शिकायत की गई है।

बिहार के गया जिले में के डोभी थाना स्थित साहपुर गांव में एक परिवार के द्वारा धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिये जाने के बाद गांव के लोगों ने उस परिवार के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया. साथ ही गांव के हैंड पम्प से पानी लेने पर भी रोक लगा दी गई. ऐसे में पीड़ित परिवार का कहना है कि जब से धर्म बदला हूं, पूरे गांव के लोग हमारे परिवार को परेशान कर रहे हैं. इतना ही नहीं गांव के लोगों ने इन परिवार वालों से अलग रहने का फैसला लिया है.

वहीं, परिवार के लोगों ने बताया की हम लोग पानी लाने जाते है तो हमारा बर्तन फेंक दिया जाता है. गांव वाले बोलते हैं कि तुम्हारे जमीन में है जो पानी लेने चले आए हो. गांव वाले बोलते है की गांव छोड़ कर चले जाओ और बिजली काट दिया गया है. इस मामले में संजय मांझी ने बताया कि गांव के लोग हमे परेशान करते हैं. जब से हमने ईसाई धर्म अपनाया है तब से ही हमारे घर में बिजली नहीं आ रही है. इसकी शिकायत थाने में की. साथ ही हमने नौ लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए थाने में आवेदन दिया है. 

वहीं, पुलिस ने भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. संजय मांझी ने बताया कि हमलोग पहले बहुत परेशान थे. सभी हिन्दू के देवता को पूजे लेकिन कोई भी फायदा नहीं हुआ तब हमलोग धर्म परिवर्तन कर लिए. परिवार वालों ने कहा कि वो ईसाई धर्म में इसलिए लिए गए क्योंकि यहां चंदा नही देना पड़ता है और भुत का वास है. हमलोग पूरी तरह धर्म परिवर्तन किए हैं. अब हमलोग पानी बहुत दूर से लाकर पी रहे हैं. 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं