बिहारः बक्सर में बैंक जा रही महिला के साथ गैंगरेप, विरोध करने पर 5 साल के बेटे की ली जान, 1 गिरफ्तार
By स्वाति सिंह | Updated: October 12, 2020 09:57 IST2020-10-12T09:57:07+5:302020-10-12T09:57:07+5:30
बक्सर के मुरार पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनोज पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला 28 साल की है। यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया, जब पीड़िता के पिता ने पुलिस में FIR दर्ज कराई। उन्होंने इस संबंध में दो नामजद तथा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते वक्त पीड़िता ने पिता को घटना के बारे में बताया, जिस आधार पर FIR दर्ज कराई गई है।
पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे बक्सर में एक महिला के साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां दलित महिला के साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया और विरोध करने पर उसके 5 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपियों ने पीड़िता और उसके बच्चे को मृत समझकर नहर में फेंक दिया। पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
बक्सर के मुरार पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनोज पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला 28 साल की है। यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया, जब पीड़िता के पिता ने पुलिस में FIR दर्ज कराई। उन्होंने इस संबंध में दो नामजद तथा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को महिला अपने बेटे के साथ बैंक जा रही थी। इस दौरान, आरोपियों ने रास्ते में महिला और उसके बेटे को पकड़ लिया है। आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर मासूम बेटे को गला दबा दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों को नहर में फेंक कर फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते वक्त पीड़िता ने पिता को घटना के बारे में बताया, जिस आधार पर FIR दर्ज कराई गई है। पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पीड़िता अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। इसके साथ ही मेडिकल रिपोर्ट्स का भी इंतजार किया जा रहा है।