बिहार: पटना जिले में शौच के लिए गई महिला के साथ गांव के चार युवकों ने किया गैंगरेप, FIR दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2020 18:52 IST2020-12-19T18:49:40+5:302020-12-19T18:52:34+5:30

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है, उस दौरान वह शौच के लिए बाहर गई थी। इस दौरान ही गांव के चार युवकों ने उससे जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Bihar: Four youths of village gang-raped with woman who went to toilet in Patna district, FIR registered | बिहार: पटना जिले में शौच के लिए गई महिला के साथ गांव के चार युवकों ने किया गैंगरेप, FIR दर्ज

महिला ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।

Highlightsपटना जिले में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिए जाने की घटना सामने आई है। महिला के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।इस दौरान चारों युवकों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

पटना: बिहार में पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में एक बार फिर से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिए जाने की घटना सामने आई है। महिला के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस समय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है, उस दौरान वह शौच के लिए बाहर गई थी। इस दौरान ही गांव के चार युवकों ने उससे जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिस गांव की महिला रहे वाली है उस ही गांव के ही चार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

इस दौरान चारों युवकों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। वही, पुलिस का कहना है कि घटना 2 दिसंबर को हुई है। अब जाकर महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़िता को मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी।

Web Title: Bihar: Four youths of village gang-raped with woman who went to toilet in Patna district, FIR registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे