लाइव न्यूज़ :

बिहारः मधुबनी जिले में नौ साल की लड़की से चार युवकों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की स्थिती गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 26, 2019 06:14 IST

Bihar: पीड़ित बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान वहां चार युवक आए और उन्होंने बच्ची को जबरन गांव के पास स्थित आम के बगीचे में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में एक नौ साल की लड़की के साथ गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है.इस घटना के बाद से पीड़ित लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बिहार के मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में एक नौ साल की लड़की के साथ गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से पीड़ित लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान वहां चार युवक आए और उन्होंने बच्ची को जबरन गांव के पास स्थित आम के बगीचे में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. 

घटना के बाद पीड़िता खून से लतपथ किसी तरह से अपने घर पहुंची और हालात को अपने परिवार के सामने बयां किया. इसके बाद उसके परिवार वालों ने थाना को मामले की जानकारी दी. पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं, पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान हो गई है. पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है. 

अचेत अवस्था में मिली पीड़ित लड़की को इलाज के लिए पहले घोघरडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया. यहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसे गहन चिकित्सा केन्द्र में भर्ती किया गया है. पीड़िता की स्थिती फिलहाल गंभीर बनी हुई है.

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों