लाइव न्यूज़ :

बिहारः मुजफ्फरपुर जिले में टॉयलेट की टंकी में गिरने से चार लोगों की हुई मौत, मचा कोहराम

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2019 17:39 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शौचालय की टंकी में दम घुटने से चार लोंगो की मौत हो गई। एसडीएम कुंदन कुमार ने घटना के संबंध में बताया है कि हादसे में एक युवक खतरे से बाहर है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर स्थित मधुबन गांव में शौचालय की टंकी में दम घुटने से चार लोंगो की मौत हो गई है. चारों लोग बड़ा भारती पंचायत के मधुबन कांटी गांव में नए शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने गए थे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों की मदद से शव को टंकी से बाहर निकलवाया. 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर स्थित मधुबन गांव में शौचालय की टंकी में दम घुटने से चार लोंगो की मौत हो गई है. चारों लोग बड़ा भारती पंचायत के मधुबन कांटी गांव में नए शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने गए थे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों की मदद से शव को टंकी से बाहर निकलवाया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार (10 सितंबर) सुबह 8 बजे की है. बिहारी सहनी के शौचालय की टंकी की सेंटरिंग खोलने चारो लोग गए थे. इस दौरान पहले एक मजदूर टंकी में उतरा. इसमें वह शौचालय की टंकी में गिर गया. जिससे हड़कंप मच गई. 

परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की. इस दौरान वह भी टंकी में गिर गया. ठीक इसी प्रकार एक दूसरे को बचाने के क्रम में 4 लोग शौचालय की की टंकी में जा गिरे. जिससे उनकी दम घुटने से मौत हो गई. इससे गांव में शोक का माहौल उत्पन्न है. सभी मृतक मधुबन कांटी गांव के ही हैं. उनकी पहचान वीर कुंवर सोनी, धर्मेंद्र सहनी, मधु सहनी और कौशल कुमार के रूप में की गई है. 

वहीं, एसडीएम कुंदन कुमार ने घटना के संबंध में बताया है कि हादसे में एक युवक खतरे से बाहर है. उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. साथ ही चारों मजदूरों के शव को टंकी से निकाल लिया गया है. 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस ने मजदूरों की मदद से चारों शव को बाहर निकलवाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल भेज दिया.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया