लाइव न्यूज़ :

बिहार: शेखपुरा जिले में ट्रैक्टर पलटने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत, दर्जनों गंभीर रूप से घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2019 15:58 IST

चारों मृतक के आश्रित को 20-20 हजार की पारिवारिक लाभ योजना की सहायता तथा कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ तुरंत उपलब्ध करा दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में एक पुरुष तथा तीन महिलाएं शामिल हैं.ना में लगभग 31 मजदूर जख्मी हो गये, घायलों में अधिकतर महिलाएं ही बताई जाती हैं.घायलों में चार लोगों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

पटना, 4 मार्च:बिहार के शेखपुरा जिला में हुए एक सडक दुर्घटना में चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में एक पुरुष तथा तीन महिलाएं शामिल हैं. वहीं, घटना में लगभग 31 मजदूर जख्मी हो गये, घायलों में अधिकतर महिलाएं ही बताई जाती हैं. घायलों का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में कराया गया है. घटना में आधे दर्जन की हालत गंभीर बताया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में चार लोगों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. घटना की जानकारी देते हुए एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह जिला के कोरमा थाना के कटारी-बलौनी सडक पर मजदूरों से भरा ट्रैक्टर 20 फीट गहरे खड्ड में पलट गया, जिससे मौके पर ही चार मजदूरों की मौत हो गई. मजदूरों को कटारी गांव के किसान जनार्दन सिंह का मशूर फसल काटने के लिए बेलौनी टाल ले जाया जा रहा था. 

इसी क्रम में ट्रैक्टर चालक विजय पंडित की लापरवाही के कारण मजदूर से भरा ट्रैक्टर पलट गया और इस घटना में कटारी गांव के चंदरराम के पुत्र बबलू राम, अर्जुन मांझी की विवाहिता लालपरी देवी, प्रसादी मांझी की पत्नी मुनिवती देवी एवं शिवशंकर पंडित की विवाहिता पार्वती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना में गुलेश्वर मांझी, रेखा देवी, रवि मांझी, राजू मांझी, प्रीतम देवी, विक्रम कुमार, सूरज कुमार समेत अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बडी तादाद में जख्मी का अस्पताल पहुंचते ही वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. अस्पताल में इलाज के लिए दर्द निवारक इंजेक्शन के लिए भी मरीज कराहते दिखे. वहीं, बेड के अभाव में मरीजों को जमीन पर भी लिटा कर इलाज किया गया.

इधर दुर्घटना की जानकारी के बाद डीएम इनायत खान तथा एसपी दयाशंकर ने सदर अस्पताल पहुंचकर घटना का जायजा लिया और घायलों व उनके परिजनों से पूछताछ करके दुर्घटना की जानकारी ली. डीएम ने बताया कि दुर्घटना में मारे चारों लोगों के परिवार को आपदा राहत के तहत चार-चार लाख रुपया दिया जाएगा. वहीं चारों मृतक के आश्रित को 20-20 हजार की पारिवारिक लाभ योजना की सहायता तथा कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ तुरंत उपलब्ध करा दिया गया है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं