लाइव न्यूज़ :

बिहार: डूबने से मां समेत चार बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:05 IST

Open in App

समस्तीपुर, 12 जुलाई बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाना अंतर्गत मोरकाही गांव में पानी भरे एक खड्ड में डूबने से सोमवार को एक महिला और उनके चार बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में मोरकाही गांव निवासी राजकुमार यादव की पत्नी भुखली देवी (37), पुत्री कोमल कुमारी (17), दौलती कुमारी (12), पुत्र पंकज कुमार (10) एवं गोलू कुमार (8) शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब पांच बजे राजकुमार के घर के बगल स्थित पानी भरे एक खड्ड के समीप उनके बच्चे खेल रहे थे और खेलने के क्रम में फिसलकर उक्त खड्ड में गिर गए। बच्चों को डूबते देख भुखली देवी भी उन्हें बचाने के लिए खड्ड में कूद गई जिससे पांचों की डूबने से मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंच चुकी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने इस हादसे को लेकर बिथान प्रखंड के अंचलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos