लाइव न्यूज़ :

पटेल समाज के सबसे बड़े दुश्मन, मुझे मंत्रिमंडल से हटवाया, पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2022 15:48 IST

अपराध के मामले में बिहार में 25वें नंबर पर है। आरसीपी सिंह ने कहा कि महागठबंधन में जदयू के 45 विधायक हैं और 165 विधायकों के भरोसे महागठबंधन की सरकार चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार सरदार पटेल का फोटो दिखाकर पटेल समाज का बड़ा नेता दिखना चाहते हैं।बिहार छोड़कर यूपी के फूलपुर में चुनाव लड़ने जा रहे हैं।बिहार में कोई सुरक्षित जगह नहीं मिल रही है, इसलिए नया स्थान तलाश रहे हैं।

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह अपने जदयू से निष्कासन पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुझे पार्टी से निष्कासित करने वाला कोई पैदा हीं नहीं हुआ है। मैंने खुद पार्टी छोड़ी है। आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह पटेल समाज के सबसे बडे़ दुश्मन हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार-झारखंड से एक मात्र पटेल समाज के नेता के रूप में मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया था, लेकिन यह भी नीतीश कुमार को बर्दाश्त नहीं हुआ और मुझे मंत्रिमंडल से हटवा दिए। मोतिहारी में बुधवार को आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार सरदार पटेल का फोटो दिखाकर पटेल समाज का बड़ा नेता दिखना चाहते हैं।

इस समाज का वोट लेना चाहते हैं, लेकिन उनका आचरण इसके उलट है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी हालत कैसी हो गई है, आप लोग देख नहीं रहे हैं। बिहार छोड़कर यूपी के फूलपुर में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्‍हें बिहार में कोई सुरक्षित जगह नहीं मिल रही है, इसलिए नया स्थान तलाश रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा पर कहा कि यह कोरी कल्पना है। आरसीपी सिंह ने सवाल पूछा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू कितनी सीटों पर चुनाव लडे़गा? नीतीश सरकार में कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एनसीआरबी के आंकडे़ का हवाला देते हैं, लेकिन कानून-व्यवस्था एनसीआरबी की रिपोर्ट से नहीं, जनता के परशेप्शन से चलता है। बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद लूट, हत्या अपहरण, छिनतई व दुष्कर्म की वारदात बढ़ गई है।

आम जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है, लेकिन सरकार के मंत्री कहते हैं कि अपराध के मामले में बिहार में 25वें नंबर पर है। आरसीपी सिंह ने कहा कि महागठबंधन में जदयू के 45 विधायक हैं और 165 विधायकों के भरोसे महागठबंधन की सरकार चल रही है।

इसलिए महागठबंधन में एक लोकसभा सीट के लिए चार विधायक पर एक टिकट मिल सकता है तो जदयू के हिस्से में महज 12 सीटें आ सकती हैं। इनके चार सांसद को फिर से टिकट मिलने की संभावना कम है। ऐसे में अब जनता फैसला करेगी कि ये 12 में से कितनी सीटें जीतेंगे। क्या दस से कम संख्या में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे? आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू डूबता हुआ जहाज है, उस सवार नेताओं का भविष्य अंधकारमय है।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूBJPबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया