लाइव न्यूज़ :

नीतीश पर निर्भर है महागठबंधन सरकार का कार्यकाल, पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने किया खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2023 17:47 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि यह सब मामला 2025 तक भी जा सकता है या 2025 से पहले भी तेजस्वी को सरकार बनने के मौका दे दकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेरा जो अनुभव है, 42 साल से हम राजनीति कर रहे हैं।तेजस्वी 2025 में विधानसभा चुनाव में नेतृत्व करेंगे।हम पार्टी की गरीब संपर्क यात्रा 12 फरवरी से शुरू होगी। इसकी शुरुआत नवादा से की जाएगी।

पटनाः पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने एक बार फिर महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनाने की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार कब तक चलेगी। उन्होंने कहा है कि मेरा जो अनुभव है, 42 साल से हम राजनीति कर रहे हैं।

आज जो परिस्थिति है, वह पूरा नीतीश कुमार पर निर्भर करता है कि यह सरकार कब तक चलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कह रखा है कि वो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे और ये भी उन्होंने कहा कि तेजस्वी 2025 में विधानसभा चुनाव में नेतृत्व करेंगे।

वहीं मांझी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि यह सब मामला 2025 तक भी जा सकता है या 2025 से पहले भी तेजस्वी को सरकार बनने के मौका दे दकते हैं। उन्होंने कहा कि हम पार्टी की गरीब संपर्क यात्रा 12 फरवरी से शुरू होगी। इसकी शुरुआत नवादा से की जाएगी।

12 और 13 फरवरी को यह संपर्क यात्रा नवादा, 14 फरवरी को जहानाबाद, 16 फरवरी को अरवल, 17 और 18 फरवरी को औरंगाबाद और 20, 21, 22 फरवरी को गया में होगी। वहीं, 26 फरवरी को गया के गांधी मैदान में जनसभा होगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जो सोचते हैं, वह धरातल पर नहीं है।

नीतीश कुमार अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों की गलती के चलते पदाधिकारी गलतियां करते जा रहे हैं। मांझी ने जदयू से बढ़ती उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी को लेकर पूछ गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि शायद वो जिस पद की इच्छा रखते हैं, वह उन्हें मिल नहीं रहा है।

इसलिए कभी जदयू में आते हैं और कभी छोड़कर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि कुशवाहा जिस पार्टी में थे, जिस पार्टी में गए और फिर दूसरी पार्टी में गए। उसके बाद फिर दूसरी पार्टी में आए। लगता है कि उनमें मन में कहीं ना कहीं कुछ बात है। लक्षित पद वो चाहते हैं, लेकिन शायद उनको वो पद मिल नहीं रहा है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया