लाइव न्यूज़ :

Bihar Floor Test: एक-एक का इलाज करूंगा, विधानसभा से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

By धीरज मिश्रा | Updated: February 12, 2024 17:20 IST

Bihar Floor Test: बिहार विधानसभा में नीतीश-बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार ने 129 मतों से विश्वास मत हासिल कर लिया है। नीतीश के पक्ष में 129 वोट मिले। हालांकि, इस दौरान विपक्ष वॉक आउट कर चुका था। इस दौरान बीजेपी के वह पांच विधायक जो विधानसभा में वोटिंग के लिए मौजूद नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश-बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार ने 129 मतों से विश्वास मत हासिल कियाबीजेपी के पांच विधायक विधानसभा में वोटिंग के लिए मौजूद नहीं थेडिप्टी सीएम ने कहा कि हमारे पांच विधायक गायब हुए हैं न, उन पांचों का इलाज करूंगा

Bihar Floor Test:बिहार विधानसभा में नीतीश-बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार ने 129 मतों से विश्वास मत हासिल कर लिया है। नीतीश के पक्ष में 129 वोट मिले। हालांकि, इस दौरान विपक्ष वॉक आउट कर चुका था। इस दौरान बीजेपी के वह पांच विधायक जो विधानसभा में वोटिंग के लिए मौजूद नहीं थे। उन पांचों विधायकों के लिए खतरे की घंटी बज गई है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में उन पांच विधायकों को कड़ी चेतावनी दी है जो फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा से गायब रहे। सम्राट ने कहा कि मैं जो कह रहा हूं कि वह स्पष्ट तौर पर कह रहा हूं कि आज जो हमारे पांच विधायक गायब हुए हैं न, उन पांचों का इलाज करूंगा। कहां-कहां वे गए कहां कहां वह रहे। उन्होंने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि आपने हमारे विधायकों को छुपा कर रखा था। 

सम्राट चौधरी ने विश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि लालू और उनका परिवार भ्रष्ट्राचार का प्रतीक है। क्या यह किसी से छिपा है। तेजस्वी यादव जो बार बार कह रहे हैं कि उन्होंने 1.5लाख नौकरी देने का काम किया। क्रेडिट लेने का काम कर रहे हैं। पहले यह बताए कि जब लालू प्रसाद यादव की सरकार थी। 15 साल इनके पिता के शासन में कितने युवाओं को रोजगार मिला।

इन्होंने व्यक्तिगत तौर पर कीर्तिमान हासिल किया है। महज 1.5 साल में अरबपति बनने जा रहे हैं। इनके पिताजी 14 साल सीएम रहे तो चारा खा गए। रेल मंत्री बने तो नौकरी खा गए। यह आपकी क्वालिटी है। आप गलतफहमी में न रहे।

खिलौना दे दिया, जाकर खेलिए

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब से नीतीश जी के साथ सरकार बनी है तब से बड़े गर्व से कह रहे हैं कि अभी खेला होगा। खेल कर देंगे। यह क्या हुआ खेला हो गया न। हमने खिलौना दिया है आपको जाइए घर में खेलिए।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव