लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ः तिरपाल में सिसक रही हैं जिंदगियां, आसमानी बारिश ने किया अस्त-व्यस्त, जानवर भूखे रहने को विवश

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2020 21:08 IST

सूबें में हो रही मूसलधार बारिश के बीच तिरपाल में टपक रही बूंदों को रोकने और अपने बच्चों को भीगने से बचाने के लिए महिलाएं बार-बार अपनी साड़ी टांगती हैं. यह दर्द किसी एक का नहीं है, बल्कि लाखों बाढ़ से प्रभावित परिवारों का है, जो आज भी सड़कों, स्टेशनों और तटबंधों पर शरण लिये हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बाढ़ का कहर थमने का नाम नही ले रहा है. बिहार के कुल 1271 पंचायत के 77 लाख 18 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

पटना:  बिहार में बाढ़ का कहर थमने का नाम नही ले रहा है. राज्य के 16 जिलों के 127 प्रखंडों में बाढ़ से त्राहिमाम मचा हुआ है. राज्य के कुल 1271 पंचायत के 77 लाख 18 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. सरकार ने 5 लाख 47 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है. बाढ़ में डूबने से करीब ढाई दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 66 पशुधन की भी जान गई है. उत्तर बिहार में सड़क के अलावा हर तरफ पानी-ही-पानी है. इस बरसाती रात में स्टेट हाइवे पर टंगे तिरपालों में आसमानी आफत के बीच जिन्दगियां सिसक रही हैं.

सूबें में हो रही मूसलधार बारिश के बीच तिरपाल में टपक रही बूंदों को रोकने और अपने बच्चों को भीगने से बचाने के लिए महिलाएं बार-बार अपनी साड़ी टांगती हैं. यह दर्द किसी एक का नहीं है, बल्कि लाखों बाढ़ से प्रभावित परिवारों का है, जो आज भी सड़कों, स्टेशनों और तटबंधों पर शरण लिये हैं. बात ऐसी नहीं कि इनके घर नहीं हैं. इनको भी अपने घर हैं, लेकिन बाढ़ ने इन्हें बेघर कर दिया है. बाढ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के दर्द पर बारिश आग में घी का काम कर रही है. बारिश का सबसे अधिक असर बाढ़ पीडितों पर पड़ रहा है.

बाढ ने लोगों के अरमानों पर पानी फेर दिया है. कल तक जो लोग घर से निकलते ही सड़कों पर फर्राटे भरते थे, वही आज गांव में जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं. क्या इंसान, क्या पशु सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खेतों में सात से आठ फुट पानी के कारण हरा चारा मिलना मुश्किल, किसानों के डेहरी में रखे भूसे बाढ़ के पानी में बह गये. पैसे नही है कि चोकर मिले, पैसे मिले तो बाढ़ ने आवागमन के सभी रास्ते बंद कर दिये और पशुओं की जिंदगी भगवान भरोसे हो गई है. उनके जिंदा रहने का आधार केवल पेड़ों की पत्तियां तथा राहत में मिलने वाली खाद्य सामग्री रही जो उनके मालिकों को समाजसेवी दे रहे थे.

राज्य में सीतामढी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण समस्तीपुर सीवान, मधुबनी, मधेपुरा और सहरसा में बाढ़ की पानी घुस गया है. बाढ़ प्रभावितों को खाना खिलाने के लिए 1121 समुदायिक किचेन केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिसमें 8 लाख 90 हजार से अधिक लोग भोजन कर रहे हैं. जबकि राहत बचाव कार्य में एनडीआरएफ और एसपीआरएफ की 33 टुकडियां लगी हुई हैं. सभी अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों राहत एवं बचाव काम में लगे हुए हैं. लेकिन जो जिंदगियां सिसक रही हैं, उन्हें सांतवना देने कोई नही जा रहा है. उसका एक कारण कोरोना का दहशत भी है. अधिकारी भी उन ईलाकों में जाने से कतराते हैं, कारण कि वहां सोशल डिस्टेंशिंग का कोई प्रावधान लागू नही किया जा सकता है.

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया