लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ से हालात बिगड़े, दो और की मौत, 50 लाख लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: August 1, 2020 23:40 IST

राज्य के 14 जिलों में बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 49.05 लाख हो गई है जबकि शुक्रवार को यह संख्या 45.39 लाख थी।

Open in App
ठळक मुद्देबचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 29 टीमें इसमें लगी है।शनिवार तक 3.92 लाख लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया गया है

बिहार में बाढ़ से शनिवार को दो और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में इस आपदा से जान गंवाने वालों की संख्या 13 हो गई है। वहीं , उत्तरी बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियों का पानी नये इलाकों में प्रवेश कर गया है। अबतक राज्य के करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक दो और लोगों की मौत मुजफ्फरपुर जिले में दर्ज की गई। इससे पहले दरभंगा और पश्चिमी चंपारण में क्रमश: सात और चार लोगों की मौत बाढ़ की वजह से हुई थी।

बाढ़ प्रभावित पंचायतों की संख्या भी शुक्रवार के 1,012 के मुकाबले शनिवार को बढ़कर 1,043 हो गई। विभाग के मुताबिक राज्य में मानसून शुरू होने के बाद से औसतन 768.5 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक है। इसकी वजह से राज्य में बहने वाली अधिकतर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, खासतौर पर उन नदियों में जिनका उद्गम स्थल नेपाल है जो भारी मात्रा में गाद लाने के लिए जानी जाती हैं।

बाढ़ प्रभावित एक चौथाई लोग तीन जिलों पूर्व चंपारण, गोपालगंज और सारण जिले में गंडक नदी बेसिन में रहते हैं। यह नदी पश्चिमी चंपारण में नेपाल से बिहार में प्रवेश करती है। अन्य नदियां जो खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, वे हैं कोसी, बूढ़ी गंडकर, कमला, बागमती और अधवारा। पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सारण के अलावा खगड़िया, किशनगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सिवान और समस्तीपुर भी बाढ़ का सामना कर रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक बाढ़ की वजह से अबतक 16 मवेशियों की भी मौत हुई है।

इस बीच, राहत और बचाव कार्य पूरे जोरशोर से चल रहा है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 29 टीमें इसमें लगी है। शनिवार तक 3.92 लाख लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया गया है, जो शुक्रवार के मुकाबले 16 हजार अधिक है। हालांकि, केवल 26,732 लोगों को 19 राहत शिविरों में रखा गया है। कोविड-19 महामारी के चलते सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन करते हुए इनकी देखभाल की जा रही है और सामुदायिक रसोई में खाने की व्यवस्था की गई है। बुलेटिन के मुताबिक 11 प्रभावित जिलों में 1,340 सामुदायिक रसोईघर काम कर रहे हैं जिनसे करीब नौ लाख लोगों को खाना मुहैया कराया जा रहा है। 

 

टॅग्स :बाढ़बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया