Bihar Flood: बिहार के 11 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, पानी में समाई दरभंगा में स्वास्थ्य केंद्र की दीवार

By वैशाली कुमारी | Updated: July 4, 2021 21:58 IST2021-07-04T15:44:41+5:302021-07-04T21:58:11+5:30

 बिहार में कई जिलों में लगातार तेज बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बिहार में सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, चंपारण समेत 11 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है

Bihar Flood: Flood like situation in 11 districts of Bihar, wall of health center in Darbhanga covered in water | Bihar Flood: बिहार के 11 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, पानी में समाई दरभंगा में स्वास्थ्य केंद्र की दीवार

Bihar Flood: बिहार के 11 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, पानी में समाई दरभंगा में स्वास्थ्य केंद्र की दीवार

Highlightsगंडक, बागमती, कमला और महानंदा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है वहीं कमला और बागमती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं कई घर जलमग्न हो चुके हैं व दर्जनों रास्ते इस बाढ़ के कारण ध्वस्त हो  चुके हैं

बिहार में कई जिलों में लगातार तेज बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बिहार में सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, चंपारण समेत 11 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं दरभंगा में बाढ़ के पानी से अतिहार गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र ढह गया।

बिहार में कोसी और गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदियों के उफान से डरे लोग बाढ़ की आशंका को लेकर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। वहीं बिहार के मोतिहारी में भी बाढ़ का कहर जारी है। नदी में कटान की वजह से किनारे पर बने घर पानी में बह गए हैं। बिहार के मधुबनी में भारी बारिश की वजह से कमला बलान नदी उफान पर है। लोगों के घरो को बाढ़ ने चारो तरफ से घेरा हुआ है। 

नदियों का बहाव खतरे के निशान के ऊपर

गंडक, बागमती, कमला और महानंदा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। वहीं कमला और बागमती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। गंडक नदी के जलस्तर के बढ़ने से पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सारण में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। खिरोई, बागमती, कमला, लालबकेया और अधवारा समूह की नदियां भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। 

बंजरिया में भी बाढ़ का कहर जारी

मोतिहारी से सटे बंजरिया का इलाका टापू में बदल गया है।  हर साल यहां बाढ़ से ऐसी ही स्थिति बन जाती है लोगों का बाढ़ से हर साल सब कुछ तबाह हो जाता है। वहीं, इस बार आई इस बाढ़ ने कई तटबंधों को भी अपना निशाना बना लिया है। कई घर जलमग्न हो चुके हैं व दर्जनों रास्ते इस बाढ़ के कारण ध्वस्त हो चुके हैं । कई गांवों का संपर्क अब भी बाढ़ के कारण जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। 

Web Title: Bihar Flood: Flood like situation in 11 districts of Bihar, wall of health center in Darbhanga covered in water

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे