लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ से हाल बेहाल: अब तक 23 की मौत, 70 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

By भाषा | Updated: August 8, 2020 04:28 IST

बिहार में बाढ़ से अबतक 23 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 जिलों की 69,03640 आबादी इससे प्रभावित है। दरभंगा जिले में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 202 पंचायतों की 1888040 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमों की तैनाती की गयी है ।दरभंगा जिला इस मौसम में बाढ़-बारिश से सर्वाधिक प्रभावित है और जिले के 19 लाख लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

पटना:बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है जिसमें अब तक कुल 23 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और राज्य में 70 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित है। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेपाल से निकलकर उत्तरी जिलों से होकर बहने वाली नदियों के किनारे के क्षेत्रों का एक और सर्वेक्षण किया।

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, दरभंगा में बाढ़ संबंधी हादसों में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई है। दरभंगा जिला इस मौसम में बाढ़-बारिश से सर्वाधिक प्रभावित है और जिले के 19 लाख लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में अब तक बाढ़ के कारण नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिमी चंपारण में चार, सारन और सीवान में दो-दो लोगों की जान गई है।

बिहार में16 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित

कल से अब तक बाढ़ से प्रभावित लोगों में दो लाख लोगों की बढ़ोत्तरी हुई है और अब राज्य में कुल 71.16 लाख लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। राज्य में बाढ़ से 15 और पंचायतों के तहत 1199 गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1420 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है जहां अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को भोजन मिला है। अब तक विभाग ने 16 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया है।

नीतीश कुमार ने पिपरा-पिपरासी तटबंध का हवाई सर्वेक्षण किया

इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिपरा-पिपरासी तटबंध का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले दरभंगा का दौरा किया था। उन्होंने पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा शहर में जगह-जगह बाढ़ से निपटने के उपायों का जायजा लिया।

आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य के 16 जिलों-- सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले के 120 प्रखंडों के 1152 पंचायतों की 63,60,424 आबादी बाढ़ से प्रभावित है जहां से बाहर निकाले गये 4,40,507 लोगों में से 17,916 ने 17 राहत शिविरों में शरण ले रखी है। दरभंगा जिले में सबसे अधिक अधिक 15 प्रखंडों की 199 पंचायतों की 18,61,960 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। हवाई सर्वेक्षण में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार भी थे। 

टॅग्स :बिहारबाढ़नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं