लाइव न्यूज़ :

बिहारः कोसी इलाके में पांच आतंकियों का जत्‍था घुसने की सूचना, पुलिस महकमे में मची खलबली, जारी किया हाई अलर्ट 

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2019 06:03 IST

एनआइए की टीम ने भी पुलिस मुख्यालय को यह इनपुट दिया है कि कोसी इलाके में पांच आतंकी घुसे हैं. यही नहीं, एनआइए की टीम सहरसा के अलावा कोसी इलाके के अन्‍य जिलों के जिलाधिकारी और एसपी से लगातार संपर्क में है. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में आंतकियों के घुसने की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. बताया जा रहा है कि बिहार के कोसी इलाके में पांच आतंकियों का जत्‍था घुसा है. ऐसे में आतंकियों के घुसने की खबर मिलते हीं प्रशासन अलर्ट हो गया है. सूत्रों के अनुसार ऐसी सूचना मिलते हीं एनआइए की टीम सहरसा जिले में पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है. 

बिहार में आंतकियों के घुसने की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. बताया जा रहा है कि बिहार के कोसी इलाके में पांच आतंकियों का जत्‍था घुसा है. ऐसे में आतंकियों के घुसने की खबर मिलते हीं प्रशासन अलर्ट हो गया है. सूत्रों के अनुसार ऐसी सूचना मिलते हीं एनआइए की टीम सहरसा जिले में पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है. 

सूत्रों की अगर मानें तो एनआइए की टीम ने इसकी सूचना सहरसा के जिलाधिकारी और एसपी को भी दी है. हालां‍कि इस मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है. 

पुलिस मुख्यालय का कोई भी व्यक्ति इस मामले में अपना मुंह खोलने को तैयार नही है. लेकिन पुलिस मुख्यालय की गहमागहमी स्थिती को बयां कर दे रही है. सूत्र बताते हैं कि एनआइए की टीम सहरसा पहुंची है और सहरसा के जिलाधाकारी शैलजा शर्मा और एसपी राकेश कुमार के संपर्क में हैं. 

एनआइए की टीम ने भी पुलिस मुख्यालय को यह इनपुट दिया है कि कोसी इलाके में पांच आतंकी घुसे हैं. यही नहीं, एनआइए की टीम सहरसा के अलावा कोसी इलाके के अन्‍य जिलों के जिलाधिकारी और एसपी से लगातार संपर्क में है. 

सूत्रों की अगर मानें तो एनआइए ने अपने इनपुट में पुलिस मुख्यालय को यह जानकारी दी है कि सभी आतंकी स्विफ्ट डिजायर कार से बिहार में प्रवेश किये हैं. वहीं इसकी लिखित सूचना सहरसा के जिलाधिकारी शैलजा शर्मा और एसपी राकेश कुमार को दी गई है. 

सूत्रों के अनुसार इस खबर के बाद जिलाधाकारी और एसपी ने जिले के अन्य संबधित अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया है. इसके बाद पुलिस-प्रशासन के द्वारा हर संदिग्ध व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है.

टॅग्स :आतंकवादीबिहारएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं