लाइव न्यूज़ :

बिहार: मधुबनी में शौचालय के सेफ्टी टैंक में उतरे पांच लोग आये बिजली के चपेट में, तीन की हुई दर्दनाक मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2022 17:37 IST

बिहर के मधुबनी में शौचालय की सेफ्टी टैंक में उतरे पांच लोगों में से तीन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद बिजली कटवा कर सभी को जेसीबी की मदद से सेफ्टी टैंक से निकाला गया।

Open in App
ठळक मुद्देशौचालय की सेफ्टी टैंक में उतरे पांचों लोग में से तीन की करंट लगने से मौत हो गईशौचालय की सेफ्टी टैंक में गिरे सामान को निकालने के लिए पांचों लोग बारी-बारी से टैंक में उतरे थेदो पीड़ितों को मरवा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया

पटना: बिहर में मधुबनी जिले के बिस्फी पतौरा थाना क्षेत्र में शौचालय के सेफ्टी टैंक में उतरे पांचों लोग बिजली के चपेट में आ गए। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ितों को मरवा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

कहा जा रहा है कि सभी एक-एक कर शौचालय के सेफ्टी टैंक में उतरे थे। एक-दूसरे को बचाने के लिए जैसे-जैसे उतरते गए वैसे-वैसे सभी टैंक में गिरते चले गए। इसके बाद बिजली कटवा कर उन्हें जेसीबी से निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि पांच लोग शौचालय सेफ्टी टैंक से कुछ निकालने के लिए उतरे थे। इस दौरान टैंक में करंट (बिजली) आ रहा था, जिसकी चपेट में पांचों लोग आ गए। जिसमें 3 की मृत्यु हो गई, जबकि दो का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों में सुबोध साहू (उम्र 21 वर्ष, पिता नारायण साहू), मदन पासवान (उम्र 22 वर्ष) और उसका बड़ा भाई संजय पासवान (उम्र 26 वर्ष, पिता विनोद पासवान) की मौत डीएमसीएच में हो गई।

वहीं, गंभीर रूप से घायल मरीज शैवा (उम्र 30 वर्ष पिता बिंदू पासवान), लालू (उम्र 18 वर्ष पिता राजू पासवान) सभी गांव बरदाहा के निवासी हैं।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शौचालय के सेफ्टी टैंक से कुछ सामान निकालने एक व्यक्ति गया, लेकिन वह उसी में गिर गया। उसे बचाने के लिए एक-एक कर पांच लोग गए। लेकिन पांचों उसमें गिर गए।

उसके बाद चंदर पासवान ने बिजली की लाइन कटवाई और जेसीबी बुलाकर पांचों को उसमें से बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी को मरवा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टॅग्स :मधुबनीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया