लाइव न्यूज़ :

बिहार: वज्रपात की चपेट में आकर एक ही गांव के चार बच्चों सहित पांच की मौत

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:49 IST

Open in App

सहरसा, 28 जून बिहार के सहरसा जिले में सोमवार को बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आकर एक ही गांव के चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी।

सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चकमका गांव में सोमवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आकर चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गयी जबकि एक अन्य बच्ची झुलस गई, जिसका इलाज चल रहा है।

सांसद दिनेश चंद्र यादव ने चकमाका गांव पहुंचकर प्रखंड प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए चार-चार लाख रुपये का चेक मृतक के परिजनों को दिया है।

बलवाहाट पुलिस चौकी अंतर्गत सरोजा पंचायत स्थित चकमका गांव में सोमवार की दोपहर मूसलाधार बारिश के दौरान आम के पेड़ के नीचे शरण लिए ये बच्चे और महिला वज्रपात की चपेट में आ गए।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान चकमका गांव के राय टोला निवासी भोगिया देवी (70), मनीषा कुमारी (12), सिमल कुमारी (8), संगीता कुमारी (15), बादल कुमार (12) के रूप में हुई है। इस हादसे में जख्मी विमल कुमारी (10) का इलाज जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही बलवाहाट पुलिस चौकी अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो