लाइव न्यूज़ :

बिहार की रजिया सुल्तान ने रचा इतिहास, राज्य की पहली मुस्लिम महिला डीएसपी बनेंगी

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 11, 2021 12:54 IST

बिहार लोक सेवा आयोग की 64 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए हैं । इस परीक्षा को पास कर 27 वर्षीय रजिया सुल्तान ने बिहार पुलिस बल में डीएसपी बनकर इतिहास रच दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरजिया सुल्तान बीपीएससी परीक्षा पास कर बिहार पुलिस में डीएसपी के रूप में चयनित हुई हैंरजिया सुल्तान ने अपने पहले ही प्रयास में ये बड़ी सफलता हासिल की हैकोविड संकट के बीच रजिया ने मुस्लिम समुदाय से टीकाकरण करवाने की भी अपील की है

पटना:  हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग की 64 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए हैं । इस परीक्षा को पास कर 27 वर्षीय रजिया सुल्तान ने इतिहास रच दिया है। वे बिहार पुलिस बल में पहली मुस्लिम महिला डीएसपी बनने जा रही हैं।

बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ की रहने वाली रजिया सुल्तान वर्तमान में बिहार सरकार के बिजली विभाग में सहायक अभियंता के पद पर तैनात है । रजिया उन 40 उम्मीदवारों में से एक है, जिनका चयन बिहार पुलिस में उपाधीक्षक(डीएसपी) के पद पर हुआ है।

झारखंड के बोकार से हासिल की स्कूली शिक्षा

वैसे तो रजिया मूलतः बिहार के गोपालगंज के रहने वाली है लेकिन उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा झारखंड के बोकारो से पूरी की क्योंकि उनके पिता मोहम्मद असलम अंसारी बोकारो स्टील प्लांट में स्टेनोग्राफर के पद पर तैनात थे । बाद में 2016 में उनका निधन हो गया । रजिया की मां अभी भी बोकारो में ही रहती हैं। 

रजिया अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं । उनकी पांच बहनें और एक भाई है । सभी बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है जबकि भाई एमबीए करने के बाद उत्तर प्रदेश के झांसी में एक निजी कंपनी में कार्यरत है । 

बचपन का सपना सच हो गया- रजिया

रजिया बोकारो से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद जोधपुर चली  गई थी। वहां से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया।

इंडिया टुडे के अनुसार रजिया ने कहा कि वह बचपन से ही लोक सेवा आयोग की परीक्षा देना चाहती थी । डीएसपी के लिए चयनित होना एक सपने के जैसा है । 2017 में बिहार के बिजली विभाग में सहायक अभियंता के रूप में शामिल होने के बाद से ही वह बीपीएससी की तैयारी कर रही थीं । 2018  में रजिया ने बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा दी थी और फिर 2019 में मेंस परीक्षा पास किया । उसके बाद इंटरव्यू पार कर वह डीएसपी के पद पर चयनित हुई।

रजिया सुल्तान ने कहा कि "मैं एक पुलिस अधिकारी के रूप में सेवा करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं । कई बार लोगों को न्याय नहीं मिलता खासकर महिलाओं को । महिलाएं पुलिस को उनके खिलाफ अपराध की किसी भी घटना की रिपोर्ट करने से कतराती है । मैं इस तरह के अपराधिक घटनाओं को रिपोर्ट करने की कोशिश करूंगी ।" 

बुर्का पहनना बंदिश नहीं है- रजिया

रजिया ने विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय में लड़कियों की शिक्षा की कमी पर चिंता व्यक्त की और माता-पिता से अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए समर्थन करने की अपील की है । रजिया ने भी हिजाब या बुर्का पहनने वाली लड़कियों का समर्थन किया और कहा कि यह उन लड़कियों के लिए बाधक नहीं हो सकता, जो स्कूल या कॉलेज जाना चाहती हैं । 

रजिया ने कहा बुर्का या हिजाब पहनना कोई बंदिश नहीं है । अगर हम सोचते हैं कि हम कोई काम कर सकते हैं तो अल्लाह हमें हर तरह की बाधाओं को दूर करने की शक्ति देता है।

हाल ही में रजिया कोविड-19 से ठीक हुई है और उन्होंने मुस्लिम समुदाय से टीकाकरण के बारे में फैली अफवाहों और गलतफहमी को दूर करने और जान बचाने के लिए टीकाकरण कराने की अपील की है ।

टॅग्स :बिहारबिहार लोक सेवा आयोगबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो