लाइव न्यूज़ :

बिहार: मंत्री के घर में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:44 IST

Open in App

पटना, 16 जून बिहार के लघु सिंचाई एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन के पटना स्थित सरकारी आवास में बुधवार को अचनाक आग लग गयी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे सुमन और उनका परिवार आग लगने के समय अपने आवास में मौजूद थे। हालांकि, बुधवार की सुबह हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारियों के मुताबिक, सुमन के स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास के भूतल में लगी आग से कपड़े, फर्नीचर और इलेक्ट्रोनिक उपकरण जल गए। अग्निशन दस्ते की दो टीमों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है लेकिन शॉर्ट सर्किट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

मंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता कि भवन में आग से बचाव की व्यवस्था है या नहीं। जब सुबह आठ बजे आग लगी, उस समय हम सब घर के अंदर थे।’’

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा नेता ने संवाददाताओं से कहा कि हादसे की जांच होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग