लाइव न्यूज़ :

बिहार: सारण जिले में दो पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

By भाषा | Updated: August 22, 2019 03:04 IST

मीणा अरुण के पति आपराधिक मामले में पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश की जेल में बंद हैं। अपराधियों द्वारा मंगलवार की देर शाम पुलिस टीम पर की गयी अंधाधुंध गोलीबारी में शहीद हुए अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार साह (30) और सिपाही फारूक (28) को श्रद्धांजलि देने पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय बुधवार को सारण जिला मुख्यालय छपरा पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्दे इसमें संलिप्त सभी दोषियों को सजा मिलेगी। इस बीच बिहार में विपक्षी महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नैतिक आधार पर इस्तीफा दिये जाने की मांग की।उन्होंने सारण जिले में पुलिस दल पर हुए इस हमले की सीबीआई जांच की भी मांग की। 

बिहार में सारण जिले के मढौरा थाना अंतर्गत मुख्य बाजार में एक अवर निरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मियों की हत्या और एक जवान को घायल करने के मामले में जिला परिषद की अध्यक्ष मीना अरुण समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सारण पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए फरार छपरा जिला परिषद की अध्यक्ष मीणा अरुण का लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद किया है।

मीणा अरुण के पति आपराधिक मामले में पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश की जेल में बंद हैं। अपराधियों द्वारा मंगलवार की देर शाम पुलिस टीम पर की गयी अंधाधुंध गोलीबारी में शहीद हुए अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार साह (30) और सिपाही फारूक (28) को श्रद्धांजलि देने पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय बुधवार को सारण जिला मुख्यालय छपरा पहुंचे।

पांडेय ने मिथिलेश के परिजनों द्वारा इस मामले की सीबीआई जांच की मांग के बारे में कहा कि यह राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार का मामला है लेकिन बिहार पुलिस मामले की जांच करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की इस कायराना हरकत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख़्शा नहीं जाएगा। इसमें संलिप्त सभी दोषियों को सजा मिलेगी। इस बीच बिहार में विपक्षी महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नैतिक आधार पर इस्तीफा दिये जाने की मांग की। उन्होंने सारण जिले में पुलिस दल पर हुए इस हमले की सीबीआई जांच की भी मांग की। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया