लाइव न्यूज़ :

JNU छात्र संघ नेता शेहला राशिद के बैग में कंडोम मिलने की फैलाई थी अफवाह, 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2019 16:19 IST

बेगूसराय में कन्हैया कुमार के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार करने आईं शेहला राशिद के बारे में फेसबुक पर कई तरह की पोस्ट शेयर की जा रही थीं. कई लोगों ने उनके बारे में लिखा, बेगूसराय में पुलिस की जांच में शेहला रशीद के बैग से मिले 'कंडोम'. ये कन्हैया के लिए वहां प्रचार करने गई है या चुनावी खर्च निकालने.

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्र नेता शेहला राशिद पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बेगूसराय में 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. नगर थाने में दर्ज इस मामले में सभी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्र नेता शेहला राशिद पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बेगूसराय में 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. नगर थाने में दर्ज इस मामले में सभी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

दरअसल, बेगूसराय में कन्हैया कुमार के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार करने आईं शेहला राशिद के बारे में फेसबुक पर कई तरह की पोस्ट शेयर की जा रही थीं. कई लोगों ने उनके बारे में लिखा, बेगूसराय में पुलिस की जांच में शेहला रशीद के बैग से मिले 'कंडोम'. ये कन्हैया के लिए वहां प्रचार करने गई है या चुनावी खर्च निकालने.

यहां बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान बेगूसराय में सीपीआई के प्रत्याशी रहे कन्हैया कुमार के प्रचार में गई थीं. इसी दौरान उन पर यह आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस ने ये कार्रवाई दिल्ली की सामाजिक कार्यकर्ता जेना यमन की महिला आयोग से शिकायत के बाद की है. जेना यमन ने ई-मेल के जरिए आईटी एक्ट के तहत ये मुकदमा दर्ज कराया. उनकी शिकायत है कि अप्रैल में चुनाव अभियान में शामिल होने शेहला राशिद बेगूसराय गई थीं. 

उस वक्त बेगूसरय की एक वेबसाइट के फेसबुक पेज पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी. जेना ने जिन 16 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, इनमें स्थानीय केशव भारद्वाज के साथ रोशन राज, मनीष कुमार, रितेश झा, ज्योति, ए वी विपिन शर्मा, कन्हैया सिंह, राहुल शर्मा, वेंकटेश कुमार सिंह, एस पुरोहित, मंजेश पुरोहित, मंतोष कुमार शांडिल्य, विनोद कुमार मंडल, मुख्तार सिंह और चौकीदार नीतीश कुमार समेत 16 शामिल हैं. इनपर आईपीसी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

दरअसल, बीते अप्रैल महीने में शेहला राशिद का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शेहला कह रही हैं कि हिंदू हो या मुसलमान, सारे अमीर व्यक्ति शाम को होटल में बैठकर एक साथ बीफ खाते हैं और दारू पीते हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई थी कि वीडियो चुनाव प्रचार के दौरान का ही है, लेकिन इसके बाद शेहला कई लोगों के निशाने पर आ गई थीं. वीडियो के आधार पर उनपर कई सारी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं. 

उसी दौरान यह बात फैलाई गई थी कि चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस ने जब उनकी बैग की जांच की तो उसमें बड़े पैमाने पर "कंडोम" पाए गए. यह फेसबुक पर चर्चा में रहा था. अप्रैल में शेहला राशिद अपने ही कॉलेज के पास आउट कन्हैया कुमार के प्रचार के लिए बेगूसराय गई थीं. बहरहाल बेगूसराय पुलिस ने देर से ही सही प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)कन्हैया कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं