लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में कोरोना से पांचवीं मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 547, 213 लोग हुए स्वस्थ

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2020 00:21 IST

सासाराम में हुई 70 साल के व्यक्ति की मौत के बाद इस महीने कुल 3 मौतें हो गई हैं. इस तरह से बिहार में अब तक 5 मौतें हुई हैं. मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढी और सासाराम में एक-एक मरीजों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए तमाम उपाए किये जा रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी लगातार हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि बिहार में 4 मई के बाद हालात में कुछ सुधार हुए हैं. पिछले दो दिनों में सिर्फ 13 मामले सामने आये हैं.

बिहार में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए तमाम उपाए किये जा रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी लगातार हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि बिहार में 4 मई के बाद हालात में कुछ सुधार हुए हैं. पिछले दो दिनों में सिर्फ 13 मामले सामने आये हैं. हालांकि दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है. वहीं इस वायरस से मौत की संख्या भी बढ़ रही है. कोरोना के कारण 70 साल के एक मरीज की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में मौत का आंकड़ा 5 हो गया है. राज्य में अब तक कुल 547 कोरोना मरीज सामने आये हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि मई महीने में ही राज्य में मौत के आंकड़े में इजाफा हुआ है. सासाराम में हुई 70 साल के व्यक्ति की मौत के बाद इस महीने कुल 3 मौतें हो गई हैं. इस तरह से बिहार में अब तक 5 मौतें हुई हैं. मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढी और सासाराम में एक-एक मरीजों की मौत हुई है. वहीं, इस महामारी ने राज्‍य के 38 में से 32 जिलों तक पांव पसार चुका है. अब तक केवल छह जिले ही इस महामारी से बचे हुए हैं. ये जिले हैं- सुपौल, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, किशनगंज और जमुई. हालांकि राज्‍य में अभी तक 203 मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर जा चुके हैं. इधर पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ रही है. राज्य के विभिन्न अस्पतालों से संक्रमित होनेवाले अब तक 213 स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं.

प्रदेश में कोरोना वायरस ने जिस शख्स की जान ले ली, वह रोहतास जिले के रहने वाले थे और उन्हें सांस से जुड़ी बीमारी थी. नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में उनका इलाज चल रहा था. मौत से दो घंटे पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. मृतक मरीज सासाराम के धौढाड के रहने वाले थे. वहीं, शिवहर जिले के गढवा सदर इलाके में एक नया मरीज मिला है. 10 साल के बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.

इसके साथ ही शिवहर जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 हो गई है. जबकि सासाराम की 56 वर्षीय महिला और 70 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. औरगांबाद जिले में 30 वर्षीय पुरुष और जहानाबाद में 32 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में पहले सात दिनों में कोरोना केस दोगुने हो रहे थे. बाद में इसकी गति और तेज हुई और चार दिनों में केस दोगुने होने लगे लेकिन अब नौ दिनों में कोरोना मरीजों का संख्या दोगुनी हो रही है. 

यहां उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना से पहली मौत 22 मार्च को पटना एम्स में ही हुई थी. मुंगेर के रहने वाला 38 वर्षीय युवक कतर से लौटा था. उसे किडनी की बीमारी थी. जिसके इलाज के लिए वह एम्स में भर्ती हुआ. उसकी मौत के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

वहीं प्रदेश में कोरोना से दूसरी मौत का मामला भी पटना एम्स से ही सामने आया था. मृतक वैशाली जिले के राघोपुर का रहनेवाला था और उसकी उम्र 35 साल थी. वह भी करीब दो साल से बीमार चल रहा था. 15 अप्रैल को उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी और 17 अप्रैल को इलाज के दौरान ही उसने पटना एम्स में दम तोड़ दिया था. जबकि पटना के एनएमसीएच में कोरोना से तीसरी मौत 1 मई को हुई थी. तीसरा मृतक मोतिहारी का रहनेवाला था और उसकी उम्र 54 साल थी. साल भर से इस पीड़ित को कैंसर था और उसका इलाज भी चल रहा था.

मृतक में इसी महीने की 27 अप्रैल को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी. इसके बाद उसे पटना के एनएमसीएच में दाखिल कराया गया था. 1 मई को शाम में पीड़ित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था. वहीं उसके ठीक दूसरे दिन 2 मई को कोरोना से चौथी मौत एनएमसीएच में ही हुई थी. मृतक 45 साल का शख्स था जो कैंसर का मरीज भी था. 30 अप्रैल को उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था. बाद में उसकी कोरोना जांच की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी. इसबीच राज्य के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. अभी तक 61, 23, 344 परिवारों के लगभग 10 करोड़ 11 लाख लोगों का सर्वे हो चुका है.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहार में कोरोनाबिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?