लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोरोना के बीच चमकी बुखार का खौफ, आज एक बच्चे की मौत, अब तक 21 बच्चे पीड़ित

By अनुराग आनंद | Updated: May 9, 2020 19:47 IST

बिहार में एकतरफ जहां कोरोना लगातार अपनी पांव पसार रहा है तो दूसरी ओर चमकी बुखार (एईएस) ने भी उत्तर बिहार को दहलाना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर में अभी तक इस साल 4 बच्चों की मौत हो चुकी है।दर्जनों बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) में आज एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) के कारण एक बच्चे की मौत हो गई। एईएस से पीड़ित कुल 21 बच्चों को इस साल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4 की मौत हो गई। इस बात की जानकारी एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार ने दी है।

बता दें कि बिहार में एकतरफ जहां कोरोना लगातार अपनी पांव पसार रहा है तो दूसरी ओर चमकी बुखार (एईएस) ने भी उत्तर बिहार को दहलाना शुरू कर दिया है। ऐसे में बिहार सरकार को कोरोना के साथ साथ चमकी बुखार से भी मुकाबला करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार ने इसे रोकने के लिए पूरी तरह से कमर कसकर तैयार रहने की बात कह रही है। बावजूद इसके मुजफ्फरपुर में अभी तक इस साल 4 बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि दर्जनों बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यहां बता दें कि पिछले साल चमकी बुखार से 200 बच्चों के लगभग में मौत हो गई थी। हालांकि इस साल चमकी बुखार को लेकर बिहार सरकार अलर्ट पर है और बिहार सरकार ने सभी जिलों को विशेष तैयारी का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संबंधित जिलों में उच्च पोषक के तौर पर बच्चों के बीच दूध के वितरण का भी आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि एएईएस-जेई के दूसरे सबसे बड़े कलस्टर के रूप में प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर और गया में तैयारी शुरू कर दी गई है।

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से हुई मीटिंग में गया और मुजफ्फरपुर को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद कई तरह के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद वहां तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि शिशु रोग विभाग में आईसीयू में निकू और पीकू के पर्याप्त बेड तैयार किये जा रहे हैं। वहीं वायरोलॉजी को छोड़कर बाकी जांच की व्यवस्था एक ही काउंटर से करने की व्यवस्था की गई है।

वायरस की जांच के लिए सैंपल पटना के आरएमआरआई में भेजा जाता है। लेकिन कोरोना अस्पताल घोषित होने की वजह से हरेक तैयारी सतर्कता के साथ की जा रही है। कोरोना इलाज में तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी शिशु रोग विभाग में नहीं लगाई जा रही है।

अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में अभी से चमकी बुखार का सभी दवा तैयार कर लिया गया है और ऑक्सीजन का भी व्यावस्था कर लिया गया है, जो सामान अस्पताल में उपलब्ध नही है उसकी जानकारी भेज दी गई है। अभी चमकी बुखार का कहर केवल मुजफ्फरपुर में ही देखने को मिल रहा है। लेकिन तैयारियां अधिकतर प्रभावित जिलों में कर ली गई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाचमकी बुखारमुजफ्फरपुरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया