लाइव न्यूज़ :

बिहार : गांव के दलितों पर अत्याचार के आरोप में पंचायत चुनाव का असफल प्रत्याशी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:14 IST

Open in App

औरंगाबाद (बिहार), 13 दिसंबर बिहार में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में हारे एक प्रत्याशी को गांव के कुछ दलितों पर अत्याचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।आरोपी अपनी हार के लिए दलितों को जिम्मेदार मान रहा था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह मामला दक्षिणी बिहार के औरंगाबाद जिले के अम्बा पुलिस थाने का है, जहां के डुमरी पंचायत में ‘मुखिया’ पद पर लड़े बलवंत सिंह की हार हुई थी।

औरंगाबाद सब डिविजन के प्रभारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव कुमार राव ने बताया, ‘‘यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से प्रकाश में आया जिसमें आरोपी कथित रूप से कुछ लोगों को जमीन पर थूकने के बाद उसे चाटने के लिए मजबूर करते, जूते से उन्हें मारते और उनकी जाति का संदर्भ देते हुए अपशब्द कहते दिख रहा है।’’

उन्होंने बताया कि वीडियो की सामग्री की सच्चाई जांची जा रही है जिसमें आरोपी शिकायत करता नजर आ रहा है कि ‘‘तुम सभी ने मेरी ओर से उपहार में दी गई शराब पी, लेकिन इसके बावजूद मुझे मत नहीं दिया।’’

उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब पर पूरी तरह से रोक है।

हालंकि, सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ‘‘शराब के नशे में हंगामा कर रहे लोगों को दंडित कर रहे थे। उन्होंने (पीड़ितों ने) नशे उतरने के बाद मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।’’

पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल