Bihar Exit Poll: बिहार में बन सकती है तेजस्वी यादव की सरकार, मजेदार है सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 7, 2020 21:30 IST2020-11-07T20:12:36+5:302020-11-07T21:30:18+5:30

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब चुनावी नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे...

Bihar Exit poll predicts slight edge for Tejashwi Yadav, Twitter Reactions | Bihar Exit Poll: बिहार में बन सकती है तेजस्वी यादव की सरकार, मजेदार है सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग संपन्न हो चुकी है।

Highlightsबिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न।एग्जिट पोल में बनती दिख रही तेजस्वी यादव की सरकार।चुनावी नतीजे होंगे 10 नवंबर को घोषित।

बिहार चुनाव एग्जिट पोल में महागठबंधन को फायदा मिलता दिख रहा है। महागठबंधन यहां सीएम नीतीश को पीछे छोड़ता दिख रहा है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के लिए 44 पर्सेंट वोटर की पसंद नजर आ रहे हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक नीतीश कुमार को 35 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के उपयुक्त माना है। वहीं चिराग पासवान को 7 प्रतिशत और उपेंद्र कुशवाहा को 4 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिक्शन भी आने शुरू हो गए हैं...

Republic Tv-jan ki baat Exit Poll:

बिहार चुनाव को लेकर रिपब्लिक भारत-जन की बात के एक्जिट पोल में महागठबंधन 138 सीटें जीत सकता है। सर्वे में एनडीए को 91 से 117 सीटों का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें जा सकती हैं। एलजेपी को 5 से 8 सीट का अनुमान है, अन्य को 3 से 6 सीटें जाने का अनुमान है।

ABP News-CVoter Exit Poll:

एबीपी न्यूज-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर है। वोट प्रतिशत देखा जाए तो नीतीश गठबंधन को 37.7 प्रतिशत वोट मिल रहा है। राजद-कांग्रेस और वाम दलों को 36.3 प्रतिशत और चिराग पासवान को 8.5 प्रतिशत और अन्य दलों को 17.5 प्रतिशत मत मिल रहा है।

Times Now-C voter Exit Poll:

टाइम्स नाऊ-सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार यूपीए (महागठबंधन) इस बार एनडीए से आगे निकल जाएगी लेकिन बहुमत से दो कदम पीछे रह जाएगी। बिहार के 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की दरकार है। इस एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 116 सीटें इस चुनाव में मिलने की उम्मीद है। वहीं, यूपीए को 120 सीटें मिलेगी। सबसे हैरान करने वाला आंकड़ा एलजेपी को लेकर है। उसे Times Now-C voter Exit Poll में केवल एक सीट दी जा रही है। वहीं, अन्य के नाम 6 सीट है।

Web Title: Bihar Exit poll predicts slight edge for Tejashwi Yadav, Twitter Reactions

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे