लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान बिहार पर्यावरण विभाग ने लोगों को घर पर रखने के लिए शुरू की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता

By भाषा | Updated: April 18, 2020 17:14 IST

बिहार में पर्यावरण विभाग ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर पर रखने के प्रयास के क्रम में एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू की है। सचिव दीपक कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए उनके विभाग ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देने का भी फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार में लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर पर रखने के प्रयास के क्रम में पर्यावरण विभाग ने एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू की है। कोरोना वायरस के फैलने को रोकने के लिए लोगों को घर पर रखना सरकार की प्राथमिकता रही है।

पटना बिहार में लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर पर रखने के प्रयास के क्रम में पर्यावरण विभाग ने एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू की है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए उनके विभाग ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा , "शुरुआत में, हमने लोगों का मनोरंजन करने और पर्यावरण के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए इस कार्यक्रम शुरू किया था।

अब, हमने इसे एक प्रतियोगिता में बदल दिया है।" कोरोना वायरस के फैलने को रोकने के लिए लोगों को घर पर रखना सरकार की प्राथमिकता रही है। सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक दिन आयोजित की जाने वाली इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभाग के फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट पर जाना होता है।

बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रतिभागियों को प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए चार विकल्पों में से एक का चयन करना होगा। उन्होंने कहा "लॉकडाउन के पहले चरण में हमने सोशल मीडिया पर प्रकृति हमें क्या सिखाती है, से संबंधित 21 विशेष अभियान चलाया था। अब हम क्विज प्रतियोगिता का संचालन कर रहे हैं। सिंह ने कहा “हमारे पास बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु से संबंधित जानकारी का खजाना है, जिसे आम लोग नहीं जानते होंगे और यह दिलचस्प होगा।’’ 

टॅग्स :बिहारपटनाबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं