लाइव न्यूज़ :

Bihar Encephalitis Death: चमकी बुखार से घबराई ओडिशा सरकार, बाजार में बेची जा रही लीची की करवाएगी जांच 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 19, 2019 10:21 IST

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नवा किशोर दास ने आदेश दिए हैं कि बाजार में बेची जा रही लीची की गहनता से जांच की जाए। वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस संबंध में फूड कमिश्नर को लीची के सैंपल एकत्रित करवाने के लिए कहा है। 

Open in App

बिहार में 'चमकी' बुखार यानि एक्यूट इन्सेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के चलते 111 बच्चों की मौत हो चुकी हैं। वहीं, यह जानलेवा चमकी बुखार होने का एक कारण लीची भी बताया जा रहा है, जिसको देखते हुए ओडिशा सरकार ने बाजार में बेची जा रही लीची के जांच करने के आदेश दिए हैं। 

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नवा किशोर दास ने आदेश दिए हैं कि बाजार में बेची जा रही लीची की गहनता से जांच की जाए। वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस संबंध में फूड कमिश्नर को लीची के सैंपल एकत्रित करवाने के लिए कहा है। 

आपको बता दें कि चमकी बुखार को नियंत्रित करने में बिहार सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है। इस बुखार से मरने वाले बच्चों की संख्या 111 तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिन मुजफ्फरपुर जिले के एक अस्पताल का दौरा किया और इस दौरान उन्हें नाराज लोगों द्वारा की गई नारेबाजी का सामना करना पड़ा। 

एसकेएमसीएच अस्पताल और केजरीवाल अस्पताल में मरने वालों की संख्या 110 हो गई है, जबकि पड़ोसी पूर्वी चंपारण जिले में एक बच्चे की जान गई है। वैसे एईएस के ज्यादातर मामले मुजफ्फरपुर में सामने आए हैं, लेकिन पड़ोस के पूर्वी चंपारण और वैशाली जैसे जिलों में भी इस तरह के मामलों की खबर है। 

इससे पहले, मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ. शैलेश प्रसाद ने बताया था कि मंगलवार देर शाम तक एईएस (चमकी बुखार) से मरने वाले बच्चों की संख्या 109 हो गई है, जिनमें से श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में 90 बच्चों और केजरीवाल अस्पताल में 19 बच्चों की मौत हुई है। 

टॅग्स :चमकी बुखारओड़िसाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल