Bihar Chunav: महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कायम है संशय, कांग्रेस नहीं खोल रही है अपने पत्ते

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2025 16:41 IST2025-04-03T16:40:57+5:302025-04-03T16:41:07+5:30

राजद के द्वारा यह दावा किया जाता रहा है कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव होंगे। जबकि कांग्रेस का कहना है कि महागठबंधन के नेताओं की आपस में बातचीत होगी उसके बाद ही मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान होगा। 

Bihar Elections: There is uncertainty about the face of the Chief Minister in the Grand Alliance, Congress is not revealing its cards | Bihar Chunav: महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कायम है संशय, कांग्रेस नहीं खोल रही है अपने पत्ते

Bihar Chunav: महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कायम है संशय, कांग्रेस नहीं खोल रही है अपने पत्ते

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अब भी संशय बना हुआ है। हालांकि राजद के द्वारा यह दावा किया जाता रहा है कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव होंगे। जबकि कांग्रेस का कहना है कि महागठबंधन के नेताओं की आपस में बातचीत होगी उसके बाद ही मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान होगा। 

गुरुवार को दिल्ली से पटना पहुंचे बिहारकांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव होंगे? लेकिन इस सवाल से अल्लावारु बचते दिखे। उन्होंने कहा कि अभी बातचीत शुरू नहीं हुआ है। जब बात शुरू होगी तो जरूर बताएंगे। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक है तो उन्होंने कहा कि, ऑल इज वेल। 

वहीं जब उनसे पूछा गया कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा कैसे होगा? कांग्रेस कितने सीटों पर तैयारी कर रही है। इसके जवाब में भी उन्होंने कहा कि अभी बातचीत शुरु नहीं हुई है। जब कोई बात होगी तो जरुर बताएंगे। थोड़ा इंतजार करिए सब पता चल जाएगा। वक्फ बोर्ड को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड को लेकर कांग्रेस का रुख बिल्कुल साफ है। फिलहाल हम लोग बिहार चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं।

Web Title: Bihar Elections: There is uncertainty about the face of the Chief Minister in the Grand Alliance, Congress is not revealing its cards

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे