लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव से पहले मिथिलावासियों का 86 साल का सपना होने जा रहा है साकार, PM नरेंद्र मोदी करेंगे कोसी महासेतु का उद्घाटन

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2020 21:51 IST

समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोसी महासेतु का उद्घाटन करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देPM नरेन्द्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को कई योजनाओं की सौगात दी है. PM मोदी अब कोसी और मिथिलांचल के लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को कई योजनाओं की सौगात दी है. वह अब कोसी और मिथिलांचल के लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 18 सितंबर को 516 करोड की लागत से निर्मित कोसी महासेतु का उद्घाटन करेंगे. यह महासेतु 86 साल से यहां के लोगों का सपना रहा है. कोसी नदी पर बने रेल महासेतु पर अब ट्रेनें दौडनी शुरू हो जाएंगी. प्रधानमंत्री मोदी सुपौल के सरायगढ से आसनपुर कुपहा के बीच ट्रेन भी रवाना करेंगे. इससे कोसी क्षेत्र से मिथिलांचल का सीधा रेल मार्ग से जुडाव हो जाएगा.

समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोसी महासेतु का उद्घाटन करेंगे. इससे अब कोसी क्षेत्र से मिथिलांचल जुड जाएगा. इस रेल पुल के शुरू होते ही निर्मली से सरायगढ की 298 किलोमीटर की दूरी घटकर महज 22 किलोमीटर रह जाएगी. अभी निर्मली से सरायगढ तक के सफर के लिए लोगो को दरभंगा- समस्तीपुर- खगडिया- मानसी-सहरसा होते हुए 298 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है.

इस नए पुल पर जून में ही ट्रेनों के परिचालन का ट्रायल सफल रहा है. बिहार भाजपा ने प्रधानमंत्री की ओर से उद्घाटन होने वाली इस रेल परियोजना को जन्म दिन का तोहफा बताया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को 'सेवा सप्ताह' के रूप में मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री को न्यू इंडिया (नवभारत) का विश्वकर्मा बताते हुए जायसवाल ने कहा कि 20 सितंबर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस दौरान गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान से संबंधित अनेक गतिविधियां चलाई जा रही हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०बिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां