Bihar Elections: जीतन राम मांझी की नाराजगी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा, कहा- मांझी बहुत खुश हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2025 15:59 IST2025-04-15T15:59:32+5:302025-04-15T15:59:32+5:30

जीतन राम मांझी के द्वारा गठबंधन में उनके साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाए जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जीतन राम मांझी बहुत खुश हैं और कोई नाराजगी नहीं है। 

Bihar Elections: BJP's state president claimed on Jitan Ram Manjhi's displeasure, says Manjhi is very happy | Bihar Elections: जीतन राम मांझी की नाराजगी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा, कहा- मांझी बहुत खुश हैं

Bihar Elections: जीतन राम मांझी की नाराजगी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा, कहा- मांझी बहुत खुश हैं

पटना: एनडीए में शामिल हिन्दुस्तानी आवास मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा गठबंधन में उनके साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाए जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जीतन राम मांझी बहुत खुश हैं और कोई नाराजगी नहीं है। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की कोई नाराजगी नहीं है। मांझी जी तो हमसे भी अधिक ख़ुश हैं। आज सुबह ही मुलाकात हुई थी, वह बहुत खुश हैं और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। एनडीए में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। पूरी मजबूती के साथ हम लोग बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होगी और एनडीए की सरकार बनेगी। तेजस्वी यादव के मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि इन लोगों का गठबंधन बेमेल गठबंधन है। दोनों तराजू पर मेंढक की तरह हैं। 

एक इधर से उछाल के जाएगा, एक उधर से उछाल कर चला जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां बड़ी भूमिका में आना चाहती हैं, लेकिन राजद कभी उन्हें बड़ी भूमिका में आने नहीं देना चाह रहा है। इसलिए इसे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। 

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस की एनडीए छोड़ने पर उन्होंने कहा कि मेरा गठबंधन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से है, हमको उस पार्टी से कोई मतलब नहीं है। उनका रहना नहीं रहना बिहार की राजनीति या एनडीए की सेहत पर कोई प्रभाव नहीं डालनेवाला है। 

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला करते हुए दिलीप जायसवाल ने उनको चेतावनी दी और कहा कि उनको अपने आदत में सुधार लाना चाहिए।

Web Title: Bihar Elections: BJP's state president claimed on Jitan Ram Manjhi's displeasure, says Manjhi is very happy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे