Bihar Elections: चुनाव से पहले लालू यादव सौंप सकते हैं तेजस्वी यादव पर बड़ी जिम्मेदारी, किसको टिकट देना है, किसको नहीं, तय करेंगे तेजस्वी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 15, 2025 15:03 IST2025-06-15T15:03:09+5:302025-06-15T15:03:09+5:30

सूत्रों की मानें तो राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ही होंगे। 5 जुलाई को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान होगा। जिसमें लालू यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलेगी। 

Bihar Elections: Before the elections, Lalu Yadav can hand over a big responsibility to Tejashwi Yadav, Tejashwi will decide who to give the ticket and who not | Bihar Elections: चुनाव से पहले लालू यादव सौंप सकते हैं तेजस्वी यादव पर बड़ी जिम्मेदारी, किसको टिकट देना है, किसको नहीं, तय करेंगे तेजस्वी

Bihar Elections: चुनाव से पहले लालू यादव सौंप सकते हैं तेजस्वी यादव पर बड़ी जिम्मेदारी, किसको टिकट देना है, किसको नहीं, तय करेंगे तेजस्वी

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद में भी संगठनात्मक चुनाव चल रहा है। राजद में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहीं अब प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव के बाद राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। फिलहाल लालू प्रसाद यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ही होंगे। 5 जुलाई को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान होगा। जिसमें लालू यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलेगी। 

हालांकि सूत्रों की मानें तो इस बार पार्टी में कई फेरबदल किए जा सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो लालू यादव बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। मिली जानकारी अनुसार 5 जुलाई को पटना के ज्ञान भवन में लालू यादव तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। 

पार्टी सूत्रों की मानें तो राजद प्रमुख विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को पार्टी से जुड़े सभी बड़े फैसले लेने का अधिकार देने जा रहे हैं। पार्टी की पूरी कमान किसको टिकट देना है, किसको नहीं देना है, किसका टिकट कटेगा ये सभी तेजस्वी तय करेंगे। तेजस्वी लगातार कहते आ रहे हैं कि इस बार पार्टी में टिकट लेने के लिए किसी की पैरवी नहीं चलेगी। 

वहीं अब माना जा रहा है कि लालू यादव अब आधिकारिक तौर पर पार्टी से जुड़े फैसले को लेने का हक तेजस्वी को दे देंगे। हालांकि तेजस्वी यादव अभी भी राजद की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर लालू तेजस्वी को सारी जिम्मेदारी देंगे। दूसरी ओर राजद में कई नेताओं पर गाज गिर सकता है। तेजस्वी कई नेताओं पर कार्रवाई कर सकते हैं। वहीं राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी उन्हें प्रधान सचिव के पद से मुक्त कर सकती है। 

उल्लेखनीय है कि 19 जून को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी। प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय है। बीते दिन राजद के प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंगनी लाल मंडल ने नामांकन किया। सूत्रों की मानें को राजद के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मंगनी लाल मंडल का नाम तय है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा 19 जून को की जाएगी।

Web Title: Bihar Elections: Before the elections, Lalu Yadav can hand over a big responsibility to Tejashwi Yadav, Tejashwi will decide who to give the ticket and who not

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे