Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ, कहा- उनकी हालत अब बिहार चलाने वाली नहीं रही

By एस पी सिन्हा | Updated: October 5, 2025 20:55 IST2025-10-05T20:55:41+5:302025-10-05T20:55:47+5:30

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की हालत अब बिहार चलाने वाली नहीं रही। कुछ रिटायर्ड अधिकारी अपने निजी लाभ के लिए नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

Bihar Elections 2025 tejashwi yadav slams cm nitish kumar, tells him sick | Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ, कहा- उनकी हालत अब बिहार चलाने वाली नहीं रही

Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ, कहा- उनकी हालत अब बिहार चलाने वाली नहीं रही

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश नीतीश मानसिक रुप से अस्वस्थ हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की हालत अब बिहार चलाने वाली नहीं रही। कुछ रिटायर्ड अधिकारी अपने निजी लाभ के लिए नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, महिलाओं को लेकर जो भाषा कहते हैं, राष्ट्रगान की अपमान हो या कल जिस तरह की तस्वीर सामने आई है। उन्होंने कहा कि इससे साफ हो रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार चलाने की स्थिति में नहीं है। उनके चेहरे को आगे कर के कुछ रिटायर्ड अधिकारी अपना खजाना भरने का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने दावा किया कि एक दिन सबका पोल खुलेगा। दरअसल, तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह एक वीडिया साझा किया था जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वजुर्अल कार्यक्रम में हाथ जोड़ कर अभिवादन करते दिखें। वहीं, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दौरान योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। 

तेजस्वी ने इस वीडियो को साझा कर लिखा कि एक प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस दयनीय स्थिति में देख आपको कैसा लग रहा है? क्या अजीब हरकते करते मा॰ मुख्यमंत्री जी आपको मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहे है? क्या साजिशन इनकी ऐसी हालत भाजपा के इशारे पर इनकी ख़ास भूंजा पार्टी ने प्रसाद या अन्य खाद्य पदार्थ खिलाने के बहाने की है? बिहार के बहुसंख्यक यह सच्चाई जानना चाहते है? 

वहीं, प्रधानमंत्री के द्वारा लालू राबड़ी शासनकाल को लेकर किए जा रहे हमले पर तेजस्वी ने कहा कि इनके पास अपने बीस वर्षों की सरकार को लेकर कोई उपलब्धि गिनाने को नहीं रहा, इसलिए ये लोग पूर्व मुख्यमंत्री को गाली देते हैं। भला बुरा कहते हैं। जनता सब देख रही है सबक सिखाएगी। 

इधर, धर्मेंद्र प्रधान और जीतन राम मांझी की मुलाकात के सवाल को तेजस्वी ने यह कह कर टाल दिया कि ये उन लोगों का अंदरूनी मामला है। वहीं महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जल्द ही ऐलान होगा।

Web Title: Bihar Elections 2025 tejashwi yadav slams cm nitish kumar, tells him sick

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे