Bihar Elections 2025: एनडीए में हुआ सीट बंटवारा, भाजपा 101, जदयू 101, चिराग को 29, मांझी और कुशवाहा को 6-6 सीटें
By रुस्तम राणा | Updated: October 12, 2025 18:49 IST2025-10-12T18:39:46+5:302025-10-12T18:49:33+5:30
बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा, "हम NDA साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया।

Bihar Elections 2025: एनडीए में हुआ सीट बंटवारा, भाजपा 101, जदयू 101, चिराग को 29, मांझी और कुशवाहा को 6-6 सीटें
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर एनडीए की घटक दलों में सीट का बंटवारा हो गया है। गठबंधन में भाजपा और जद(यू) दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जबकि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) को 29 सीटें दी गई हैं। वहीं मांझी और कुशवाहा की पार्टी 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा, "हम NDA साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया। एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस का हर्ष से स्वागत करते हैं। #बिहार_है_तैयार।
हम NDA साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 12, 2025
BJP- 101
JDU- 101
LJP(R)- 29
RLM- 06
HAM- 06
NDA के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस का हर्ष से स्वागत करते हैं।#बिहार_है_तैयार।#फिर_से_NDA_सरकार।।
वहीं सीट बंटवारे के बाद, जेडीयू नेता संजय झा ने पोस्ट किया, "हम एनडीए के सभी साथियों ने पूर्ण वातावरण में नामांकन का वितरण किया है। छात्र-छात्राओं के सभी आश्रमों के नेता और कार्यकर्ता मित्र इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हैं।" @नीतीश कुमार जी को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प और एकजुट हैं। बिहार है तैयार, फिर से तैयार सरकार।”
हम NDA के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है।
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) October 12, 2025
JDU - 101
BJP - 101
LJP(R)- 29
RLM - 06
HAM - 06
एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और मुख्यमंत्री @NitishKumar जी को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से…
बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।