Bihar Elections 2025: लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बना दिया पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2025 17:50 IST2025-07-26T17:50:28+5:302025-07-26T17:50:36+5:30

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर राबड़ी देवी, जगदानन्द सिंह, महबूब अली कैसर और उदय नारायण चौधरी का नाम है।

Bihar Elections 2025: Rabri Devi made national vice-president of RJD by Lalu Yadav, tried to balance the caste equation before the elections | Bihar Elections 2025: लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बना दिया पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की

Bihar Elections 2025: लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बना दिया पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चुनाव से पहले जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन हो गया है, इसमें लालू यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा राबड़ी देवी को अब पार्टी का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसमें राबड़ी देवी के साथ ही चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर राबड़ी देवी, जगदानन्द सिंह, महबूब अली कैसर और उदय नारायण चौधरी का नाम है।

वहीं अब्दुल बारी सिद्दीकी प्रधान सचिव जबकि, सुनील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव के तौर पर जय प्रकाश नारायण यादव, डॉ. नीललोहित दास (पूर्व एमए) भोला यादव, ललित कुमार यादव (विधायक), कुमार सर्वजीत (विधायक), सैय्यद फैसल अली (एमएलसी), अभय सिंह (झारखंड), सुखदेव पासवान, सुशीला मोराले, अनु चाको (केरल), अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव, रेनू कुशवाहा हैं।

वहीं सचिव के तौर पर यदुवंश कुमार यादव, लाल रत्नाकर, भारत भूषण मंडल (विधायक), कार्तिकेय कुमार सिंह (एमएलसी), विजय वर्मा (मधेपुरा),  संतोष कुमार जयसवाल (दिल्ली), संजय ठाकुर (मुजफ्फरपुर), राजेंद्र राम (पूर्व विधायक), स्वीटी सिमा हेम्ब्रम (पूर्व विधायक), सुरेंद्र राम (विधायक) का नाम शामिल है।

इस तरह लालू प्रसाद ने अपनी टीम में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है। चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में एक लालू परिवार से यानी यादव जाति से, दूसरा सवर्ण (राजपूत) से और तीसरा मुसलमान और चौथा दलित समाज से है। राष्ट्रीय टीम में 12 राष्ट्रीय महासचिव और 10 सचिव भी बनाए गए हैं।

Web Title: Bihar Elections 2025: Rabri Devi made national vice-president of RJD by Lalu Yadav, tried to balance the caste equation before the elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे