लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: सीएम डॉ. मोहन यादव को रोकने के लिए विपक्ष ने की बड़ी साजिश, हैलीपैड खोदा, सभा स्थल पहुंच मार्ग भी किया बाधित, एमपी के मुखिया ने कहा- 'जान की बाजी लगाने को तैयार हूं...'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2025 17:28 IST

सीएम डॉ. मोहन जब मनेर विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले थे, उससे पहले ही विपक्ष ने हेलीपैड और सभा स्थल पहुंच मार्ग को खोद दिया।

Open in App

भोपाल/पटना: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों बिहार में एनडीए के समर्थन में गर्मजोशी से प्रचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया है। पार्टी हित औऱ अपने लक्ष्य के प्रति उनकी लगन व कर्मशीलता और संकल्पबद्धता की बानगी आज (4 नवंबर को) बिहार में देखने को मिली। यहां विधासनभा चुनाव प्रचार के बीच सीएम डॉ. मोहन ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे किसी भी हालात में रुकने वाले नहीं हैं। किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति उन्हें वचन को पूरा करने से नहीं रोक सकती। उन्होंने साफ संदेश दिया कि जनहित ही हमारे लिए सर्वोपरी है, जनता से मिलने से हमें कोई नहीं रोक सकता।  

दरअसल, सीएम डॉ. मोहन जब मनेर विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले थे, उससे पहले ही विपक्ष ने हेलीपैड और सभा स्थल पहुंच मार्ग को खोद दिया।  विपक्ष ने उनकी जनसभा और रोड शो रोकने के लिए षड्यंत्र किया । लेकिन, मध्यप्रदेश के मुखिया ने भी स्पष्ट कर दिया कि चाहे जो हो जाए, वे जनता से संवाद जरूर करेंगे। तमाम बाधाओं के बाद भी सीएम डॉ. मोहन यादवमनेर में जनसभा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं आपसे मिलने आ रहा था, तो रास्ते खोद दिए-हेलीपैड खोद दिया। लेकिन, मैं कहता हूं कि चाहे जो करो, मैं जनता से मिलने के लिए जान की बाजी लगाकर आने को तैयार हूं।

गौरतलब है कि, सीएम डॉ. मोहन ने आज पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा में प्रत्याशी नितिन नबीन, मनेर विधानसभा में जितेंद्र यादव और मधेपुरा विधानसभा में कविता साह के समर्थन में जनता से वोट की अपील करने पहुंचे। उनके रोड शो में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सीएम डॉ. यादव की सभाओं का जनता पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई भी दे रहा है। वे बिहार का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसके पूर्व भी कई बार जनसभा और रोड़ शो करने पहुंचे हैं। उन्होंने जनता से कहा है कि केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ही उनके सपनों को साकार कर सकती है।

आज वक्त चुनौती दे रहा है

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज वक्त बदलाव करने के लिए चुनौती दे रहा। हम चुनाव के आखिरी दौर में आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व में अलग पहचान बन रही है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री देश के लिए लड़ाई लड़ते हैं वो अद्भुत है। वे धर्म की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे गरीबी से लड़कर निकले और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। मेरे परिवार में भी कोई सांसद नहीं, विधायक नहीं, मंत्री का तो सवाल ही नहीं और मुख्यमंत्री तो सोच भी नहीं सकते। लेकिन, ये बीजेपी और एनडीए ही है, जिसने आपके बीच के इस गोपाल को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। 

चुनाव की घड़ी चलती रहती है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं आपसे मिलने आ रहा था, तो रास्ते खोद दिए-हेलीपैड खोद दिया। लेकिन, मैं कहता हूं कि चाहे जो करो, मैं जनता से मिलने के लिए जान की बाजी लगाकर आने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि चुनाव की घड़ी रुकती नहीं है, ये लगातार चलती है। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि एनडीए प्रत्याशियों की जिताइए। इस चुनाव में एनडीए की जोरदार जीत होगी। 

विपक्ष ने की इतनी बड़ी साजिश

बता दें, एऩडीए की लोकप्रियता से महागठबंधन घबरा गया है। विपक्ष जानता है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए विपक्षी पार्टी के द्वारा हेलीपैड और रास्ते खोद दिए गए, ताकि सीएम डॉ. मोहन उनके बीच न पहुंच सकें। लेकिन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी ठान लिया था कि आज चाहे हो जाए, वे मनेर जाकर रहेंगे। वे वहां पहुंचे और जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां कभी कुछ नहीं करेंगी, केवल एनडीए ही आम जनता और अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025मोहन यादवमनेर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान