Bihar elections 2024 Phase 7: पति-पत्नी के 15 साल, बिहार में 118 नरसंहार का दो जवाब, मां-बाप के राज का दो हिसाब, नीरज कुमार ने लालू यादव और राबड़ी देवी पर किया हमला
By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2024 16:04 IST2024-05-30T16:02:09+5:302024-05-30T16:04:04+5:30
Bihar elections 2024 Phase 7: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 15 साल के कार्यकाल में हुए नरसंहार को लेकर सवाल उठाया है।

file photo
Bihar elections 2024 Phase 7: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में गुरुवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। अब मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लेकिन मतदान के पहले जदयू के विधान पार्षद एवं मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो और वीडियो जारी कर लालू परिवार को घेरा है। उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 15 साल के कार्यकाल में हुए नरसंहार को लेकर सवाल उठाया है। नीरज ने फोटो में दर्शाया है कि पति-पत्नी के 15 साल, 118 नरसंहार वाला बिहार।
बिहार में हुए 118 नरसंहार का दो जवाब,
— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) April 12, 2024
मां-बाप के राज का दो हिसाब।@yadavtejashwi@RJD_BiharStatepic.twitter.com/IWLSw4EXTz
बिहार मांगे जवाब, माता-पिता के विषाक्त राजनीति का दो हिसाब।
— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) May 30, 2024
1 जून को मतदान संपन्न होने वाले लोकसभा क्षेत्रों में हुए 88 नरसंहार में 674 लोगों की हत्या का जवाब दें, @yadavtejashwi .
गुनहगार कौन, इस पर क्यों हो मौन।@RJD_BiharState@RJDforIndia@laluprasadrjd@Jduonline@BJP4Biharpic.twitter.com/mdO6XnJGKp
उन्होंने 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर कहा कि 1 जून को मतदान होने वाले 8 लोकसभा क्षेत्रों में राजद के 15 साल में 88 नरसंहार हुए है जिसमें 674 लोगों की मौत हुई है। नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि इसके गुनहगार कौन है? उन्होंने कहा कि बिहार मांगे जवाब, तेजस्वी यादव अपने माता -पिता के शासनकाल का जवाब दें।
JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल
— News18 Bihar (@News18Bihar) May 30, 2024
'माता-पिता के विषाक्त राजनीति का उन्हें हिसाब देना चाहिए'#Election#Vote#Bihar#LoksabhaElection2024pic.twitter.com/9KhrqRVSYq
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता राजनीतिक संहार करने को तैयार है। क्षेत्र में आज भी माँ-बहनों की चीत्कार गूंजती हैं। उनकी आंखों के आंसू आज भी बह रहे हैं। नीरज कुमार ने बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्र (जहां सातवें चरण का मतदान होना है) में हुए नरसंहार और मृतकों के संख्या को बताया है।
तेजस्वी के चाचा 4 जून को खोलेंगे पत्ता, जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने नीतीश के पलटने के दावों पर कही बड़ी बात. देखें वीडियो.#ReporterDiary#Bihar#LokSabhaElection2024 | (@ShashiReporter) pic.twitter.com/SvtCrEsdZQ
— AajTak (@aajtak) May 30, 2024
उन्होंने लिखा है कि जहानाबाद 26 नरसंहार 285 मृतक, सासाराम 5 नरसंहार 22 मृतक, आरा 31 नरसंहार 188 मृतक, बक्सर 2 नरसंहार 16 मृतक, औरंगाबाद 5 नरसंहार 51 मृतक(काराकाट), नालंदा 4 नरसंहार 16 मृतक, पटना(पटना साहिब, पाटलिपुत्र) 15 नरसंहार 96 मृतक। नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा है कि, बिहार मांगे जवाब माता-पिता का दो हिसाब। बता दें कि औरंगाबाद जिले का बड़ा हिस्सा काराकाट लोकसभा क्षेत्र में आता है, जबकि पटना में पटना साहिब और पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र है।