Bihar Election Results 2025: 81 सीट के साथ नंबर-1 पर बीजेपी, 66 सीट के साथ जदयू दूसरे पायदान पर, जानिए राजद और कांग्रेस का हाल
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 09:42 IST2025-11-14T09:41:52+5:302025-11-14T09:42:00+5:30
Bihar Election Results 2025 Live:

Bihar Election Results 2025 Liv
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों आने शुरू हो गए हैं। 81 सीट के साथ नंबर-1 पर बीजेपी है। 66 सीट के साथ जदयू दूसरे पायदान पर और 52 सीट पर राजद है। कांग्रेस के खाते में 8 और चिराग पासवान के पास 7 सीट हैं। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 159 सीट पर आगे है, जबकि विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन 74 सीट पर आगे है। टीवी पर प्रसारित प्रारंभिक रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस आगे है।
ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। अधिकारियों ने बताया कि दो चरणों में हुए चुनावों में डाले गए मतों की गिनती 38 जिलों के 46 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनावों में 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया था। कुल 7.45 करोड़ मतदाता 2,616 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के पात्र थे।