Bihar Election Results: कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने बिहार चुनाव परिणामों में महागठबंधन की हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शशि थरूर ने पार्टी से अलग बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस को गंभीर आत्मनिरीक्षण की जरूरत है। उनकी हार के लिए एसआईआर जिम्मेदार नहीं है।
शशि थरूर ने कहा, "... यह बिल्कुल स्पष्ट है कि बढ़त एनडीए के पास है।" शशि थरूर ने कहा, "यह निश्चित रूप से बेहद निराशाजनक है, और अगर यही अंतिम परिणाम निकलता है, तो मुझे लगता है कि बहुत गंभीर आत्मनिरीक्षण करना होगा, और मेरा मतलब सिर्फ़ बैठकर सोचने से नहीं है, बल्कि यह भी अध्ययन करना है कि क्या ग़लतियाँ हुईं, क्या रणनीतिक, संदेशात्मक या संगठनात्मक ग़लतियाँ रहीं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं बिहार में प्रचार करने वाला व्यक्ति नहीं हूँ। मुझे बिहार में प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था, इसलिए मैं आपको कोई प्रत्यक्ष जानकारी नहीं दे सकता। लेकिन मैं लोगों से बात कर रहा हूँ... हमारी पार्टी के नेताओं को इस बात का गंभीर विश्लेषण करना चाहिए कि कहाँ गलतियाँ हुईं...।"
बता दें कि दोपहर 2.50 बजे तक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 200 से ज़्यादा विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा था, जिसमें भाजपा 921 सीटों पर और जेडी(यू) 82 सीटों पर आगे चल रही थी।