लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव परिणामः जीतन राम, मुकेश साहनी और एआईएमआईएम पर डाले जा रहे डोरे, महागठबंधन दल के नेता मिशन में जुटे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2020 19:08 IST

राजद के नेतृत्व को अभी भी लग रहा है कि चुनाव में पिछ्ड़ जाने के बाद भी अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है. दिवाली के बाद भले ही एनडीए में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन एनडीए में भी नई जंग तभी देखने को मिलेगी.

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन को 110 सीटें प्राप्त हुई है. ऐसे में महागठबंधन 15 सीटों से एनडीए से पीछे रह गई.सूत्रों के मुताबिक, राजद ने अभी हार नहीं मानी है और वह तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रही है. महागठबंधन को एनडीए के दो सहयोगियों और एआईएमआईएम (5 सीट) की जरूरत होगी, जिसके वह जुगाड़ में लगा है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को जहां 125 सीटें मिलने के साथ पूर्ण बहुमत मिली हैं, वहीं महागठबंधन को 110 सीटें प्राप्त हुई है. ऐसे में महागठबंधन 15 सीटों से एनडीए से पीछे रह गई.

हालांकि इस बीच राजद ने सत्ता बनाने की उम्मीद नहीं छोड़ी है. राजद को अब भाजपा के अगले कदम का इंतजार है. राजद के नेतृत्व को अभी भी लग रहा है कि चुनाव में पिछ्ड़ जाने के बाद भी अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है. दिवाली के बाद भले ही एनडीए में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन एनडीए में भी नई जंग तभी देखने को मिलेगी.

महागठबंधन को एनडीए के दो सहयोगियों और एआईएमआईएम (5 सीट) की जरूरत होगी

सूत्रों के मुताबिक, राजद ने अभी हार नहीं मानी है और वह तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रही है. इसके लिए राजद अपने पूर्व के दो साथियों से संपर्क साधने की कोशिश में है, जो फिलहाल एनडीए के साथ हैं. सरकार बनाने के लिए महागठबंधन को एनडीए के दो सहयोगियों और एआईएमआईएम (5 सीट) की जरूरत होगी, जिसके वह जुगाड़ में लगा है.

मुकेश सहनी की विकासशील पार्टी (वीआईपी) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने चुनाव में 4-4 सीट जीती हैं. दोनों ही पार्टियां चुनाव से ठीक पहले एनडीए में शामिल हो गई थीं. वहीं असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को 5 सीटें मिली हैं. इस तरह तीनों को जोड़कर राजद बहुमत पाना चाहती है.

राजद के एक सूत्र ने कहा कि कोशिश करने में कोई नुकसान नहीं

राजद के एक सूत्र ने कहा कि कोशिश करने में कोई नुकसान नहीं है. बताया गया कि वीआईपी और हम को अच्छी डील देने की कोशिश हुई. वहीं एआईएमाआईएम को उनके साथ मिलने में कोई परेशानी नहीं है. सूत्र ने यह भी माना कि फिलहाल पार्टियों की तरफ से उन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है.

कहा गया है कि मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री का पद चाहिए जो राजद उन्हें देने पर राजी भी हो सकती है. हम पार्टी ने भी ऑफर की जानकारी दी. उन्हें भी उप मुख्यमंत्री और मंत्रिपद का ऑफर दिया गया था, लेकिन पार्टी ने फिलहाल एनडीए के साथ ही रहने का मन बनाया है.

एनडीए की सरकार बने, राजद ने नीतीश कुमार पर तीखे प्रहार शुरू कर दिए

इससे पहले कि एनडीए की सरकार बने, राजद ने नीतीश कुमार पर तीखे प्रहार शुरू कर दिए हैं. राजद के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने तो यहां तक कह दिया है कि भाजपा नीतीश कुमार की लगातार उपेक्षा करती आ रही है और नीतीश कुमार ने भी सत्ता के लालच में अपने स्वाभिमान को ताक पर रख दिया है.

हालांकि, नीतीश कुमार स्वाभिमानी आदमी हैं, इसलिए वो ज्यादा दिन भाजपा को झेल नहीं पाएंगे. सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के लिए सत्ता की चाबी प्राप्त करना भी आसान नहीं होगा. सहयोगी दलों की परेशानी अभी से ही बढ गई है. सियासत में संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि चुनाव के नतीजे आने के बाद राजद खेमों में चुप्पी का माहौल छाया हुआ है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अपने विधायक दल की बैठक में आगे की रणनीति पर मंत्रणा करते रहे. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारतेजस्वी यादवकांग्रेसआरजेडीजीतन राम मांझीमुकेश सहनीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील