Bihar Election Result 2025: NDA 145 और महागठबंधन 75 सीट पर आगे, 243 सीट पर नीतीश कुमार को बहुमत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 09:27 IST2025-11-14T09:25:53+5:302025-11-14T09:27:17+5:30

Bihar Election Result 2025: 

Bihar Election Result 2025 live NDA leading in 138 seats and Grand Alliance in 72 seats, preliminary figures released for 243 seats | Bihar Election Result 2025: NDA 145 और महागठबंधन 75 सीट पर आगे, 243 सीट पर नीतीश कुमार को बहुमत

Bihar Election Result 2025

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 145 सीट पर आगे है, जबकि विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन 74 सीट पर आगे है। टीवी पर प्रसारित प्रारंभिक रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस आगे है। ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।

अधिकारियों ने बताया कि दो चरणों में हुए चुनावों में डाले गए मतों की गिनती 38 जिलों के 46 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनावों में 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया था। कुल 7.45 करोड़ मतदाता 2,616 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के पात्र थे।

Web Title: Bihar Election Result 2025 live NDA leading in 138 seats and Grand Alliance in 72 seats, preliminary figures released for 243 seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे