Bihar Election Result 2025: भाजपा 7, राजद 2, लोजपा 2, जदयू 3 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे, चुनाव आयोग ने रुझान जारी किया
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 09:21 IST2025-11-14T09:09:08+5:302025-11-14T09:21:10+5:30
Bihar Election Result 2025:

Bihar Election Result 2025
पटनाः चुनाव आयोग ने रुझान जारी किया है। भाजपा 6, राजद 2, लोजपा 2, जदयू 1 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे है। बिहार में 243 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दो चरणों में हुए चुनाव के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे 46 केंद्रों पर शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई।
ईवीएम की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनावों में 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया था। इसमें कुल 7.45 करोड़ मतदाता 2,616 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के पात्र थे।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 49 सीट पर आगे है, जबकि विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन 39 सीट पर आगे है। टीवी पर प्रसारित प्रारंभिक रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई है।
शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 29 सीट पर, जनता दल (यूनाइटेड) 18 पर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 32 पर और कांग्रेस सात सीट पर आगे है। ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। अधिकारियों ने बताया कि दो चरणों में हुए चुनावों में डाले गए मतों की गिनती 38 जिलों के 46 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई।
बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनावों में 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया था। कुल 7.45 करोड़ मतदाता 2,616 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के पात्र थे।
