Bihar Election Result 2025: बिहार में का बा, जनता ने कहा- नीतीशे कुमार बा?, NDA महासुनामी, 243 सीट में से 195 पर आगे
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 13:28 IST2025-11-14T12:51:37+5:302025-11-14T13:28:55+5:30
Bihar Election Result 2025: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के 30वें साझेदारी सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा किसी अन्य नेता को लोगों का पूर्ण विश्वास प्राप्त नहीं है।

Bihar Election Result 2025
विशाखापत्तनमः बिहार में का बा, जनता ने कहा- नीतीशे कुमार बा?, NDA महासुनामी है। 243 सीट में से 195 पर आगे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों से संकेत मिलता है कि पूर्वी राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 200 सीटें जीत सकता है। विशाखापत्तनम में दो दिवसीय भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के 30वें साझेदारी सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा किसी अन्य नेता को लोगों का पूर्ण विश्वास प्राप्त नहीं है।
#WATCH | #BiharAssemblyElections | Lucknow | As NDA crosses the majority mark in Bihar, Uttar Pradesh Minister Asim Arun says, "The work done by NDA in Bihar on law and order, infrastructure, industrialisation and promoting the agriculture sector has resulted in the massive… pic.twitter.com/6sPpLuanvh
— ANI (@ANI) November 14, 2025
नायडू ने कहा, "मैं आपको बिहार चुनाव के बारे में बता रहा हूं। पिछली बार राजग ने जीत हासिल की थी। हमने जीत दर्ज की है और इस समय अभी तक राजग 190 सीटों पर आगे चल रहा है। वे जीतने जा रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन के खत्म होने तक वे लगभग 200 सीटें जीत जाएंगे।
#WATCH | #BiharAssemblyElections | Lucknow | As NDA crosses the majority mark in Bihar, Uttar Pradesh Minsiter Jayveer Singh says, "...Thanks to the people of Bihar for trusting Prime Minister Modi and the NDA, and giving the mandate to form the government with a massive… pic.twitter.com/jvDONcXF1L
— ANI (@ANI) November 14, 2025
यह दर्शाता है कि जनता नरेन्द्र मोदी जी के साथ है।" नायडू ने आगे कहा कि भारत व्यापार करने के लिए सबसे अच्छा स्थान होगा जबकि आंध्र प्रदेश यहां निवेश का प्रवेशद्वार है। केंद्र में राजग सरकार द्वारा लाए गए सुधारों को सूचीबद्ध करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सदी प्रधानमंत्री मोदी की है।
#WATCH | Bihar: BJP workers bring a chariot with PM Modi's face on it, as their celebrations continue in Patna. NDA has crossed the majority mark; BJP has emerged as the single largest party with a lead on 87 seats.
— ANI (@ANI) November 14, 2025
"Dhairya rakho mere bhagwan Modi par," says a worker. pic.twitter.com/XeK396Mc56