लाइव न्यूज़ :

बरबीघा विधानसभा सीट: कांग्रेस के गजानंद शाही आगे, जेडीयू के सुदर्शन कुमार पीछे, वोटों का मार्जन बेहद कम

By स्वाति सिंह | Updated: November 10, 2020 19:46 IST

बरबीघा विधानसभा सीट शेखपुरा जिले में आती है। शेखपुरा की तरह यहां भी कांग्रेस का दबदबा रहा है। अबतक हुए 15 विधानसभा चुनावों में से 10 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबरबीघा विधानसभा सीट से एलजेपी के मधुकर कुमार, जेडीयू के सुदर्शन कुमार और कांग्रेस के गजानंद शाही प्रत्याशी हैं। बरबीघा में कांग्रेस के गजानंद शाही आगे चल रहे हैं।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बरबीघा में वोटों की गिनती जारी है। इस यहां से 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। बरबीघा विधानसभा सीट से एलजेपी के मधुकर कुमार, जेडीयू के सुदर्शन कुमार और कांग्रेस के गजानंद शाही प्रत्याशी हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बरबीघा में कांग्रेस के गजानंद शाही आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 16 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं, जेडीयू के सुर्दशन कुमार 13 हजार से ज्यादा वोट हासिल करने के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

बरबीघा विधानसभा सीट शेखपुरा जिले में आती है। शेखपुरा की तरह यहां भी कांग्रेस का दबदबा रहा है। अबतक हुए 15 विधानसभा चुनावों में से 10 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। 2015 के चुनाव में कांग्रेस के सुदर्शन कुमार को जीत मिली थी। उन्होंने 14 हजारों से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।

बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती के ताजा आंकड़ों के अनुसार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है। राजग अब तक 10 सीटें जीत चुकी है और 113 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पांच दलों की विपक्षी महागठबंधन नौ सीटें जीत चुकी है और 103 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिये मतों की गणना धीमी रफ्तार से चल रही है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार में कुल 7.3 करोड़ मतदाताओं में से 57.09 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और दोपहर दो बजे तक एक करोड़ से अधिक मतों की गिनती हो चुकी थी। 

फिलहाल रुझान में राजग 123 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करती दिख रही है जो 243 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत से एक सीट अधिक है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 112 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करती दिख रही है। बहरहाल, कई सीटें ऐसी हैं जहां बढ़त का अंतर का 1,000 मतों से कम है, ऐसे में परिणाम किसी के भी पक्ष में जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को छह सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि जदयू को दो सीटों और वीआईपी पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली है। रुझानों के अनुसार, भाजपा 67 सीटों पर बढ़त बनाये हुए जबकि जदयू 40, हम तीन और वीआईपी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां