लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Date 2020: बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, तीन चरणों में वोटिंग, 10 नवंबर को रिजल्ट

By विनीत कुमार | Updated: September 25, 2020 13:20 IST

Open in App
ठळक मुद्देबिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारीबिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है

Bihar Election Date 2020: बिहार विधानसभा चुनाव-2020 की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों का ऐलान किया। कोरोना संकट के बीच देश में ये पहला चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में सभी की निगाहें बिहार की ओर हैं। बिहार में इस बार तीन चरणों में वोटिंग होगी।

कोविड-19 को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार कई अहम तैयारी करने जा रही है। इसके तहत कोविड-19 से जुड़े तमाम गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। साथ ही एक जगह ज्यादा भीड़ नहीं हो, इसलिए मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

पिछले बार बिहार में पांच चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। हालांकि, इस बार तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के तहत 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण के तहत तीन और तीसरे चरण के तहत 7 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

इससे पहले साल 2015 के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान 9 सितंबर को ही कर दिया गया था। बिहार चुनाव 2015 के नतीजे 8 नवंबर को आए थे।

बता दें कि पूर्व में कोरोना महामारी को देखते हुए कई पार्टियां इसे टालने की मांग कर रही थीं। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा था कि इसे निर्धारित समय पर कराया जाएगा।

बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने 4 सितंबर को बताया था कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 65 लंबित उपचुनावों को भी कराने का फैसला किया गया है।

25 Sep, 20 01:16 PM

तीन चरणों में वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर और तीसरे चरण के तहत 7 नवंबर को वोटिंग होगी। 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।

 

25 Sep, 20 01:14 PM

तीसरे चरण में बिहार विधानसभा चुनाव में 15 जिलों में 78 सीटों पर चुनाव होगा। पहले चरण की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को होगा पहले चरण का मतदानः चुनाव आयोग

25 Sep, 20 01:12 PM

विहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 16 जिलों में चुनाव। दूसरे चरण में 17 जिलों में चुनाव होगाः चुनाव आयोग

25 Sep, 20 01:12 PM

तीन चरणों में वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के तहत तीन चरणों में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये ऐलान किया।

 

25 Sep, 20 12:51 PM

बिहार चुनाव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग ने कहा- सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक वोटिंग इस बार होगी। मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। नामांकन ऑनलाइन किया जा सकेगा। कोरोना के मरीज मतदान के अंतिम दिन अपने पोलिंग स्टेशन पर पूरी गाइडलाइंस के साथ वोट डाल सकेंगे।

 

25 Sep, 20 12:44 PM

चुनाव आयोग की बड़ी तैयारी

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया- 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है।

25 Sep, 20 12:44 PM

बिहार में 29 नवंबर, 2020 तक विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। इसमें 38 सीटें एससी और दो एसटी वर्ग के लिए रिजर्व हैं: सुनील अरोड़ा

25 Sep, 20 12:42 PM

कोविड के चलते नए सुरक्षा मानकों का चुनाव के दौरान पालन किया जाएगा। पोलिंग बूथ पर मतदाताओँ की संख्या घटाई जाएगी। एक बूथ पर 1 हजार मतदाता होंगेः सुनील अरोड़ा  

25 Sep, 20 12:39 PM

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से दुनिया के 70 देशों में चुनावों को टाल दिया गया था। उन्होंने कहा- 'भारत में राज्य सभा के चुनाव हुए और फिर ये सवाल चुनाव आयोग के सामने था कि बिहार को ेलेकर क्या करना है।' 

25 Sep, 20 12:34 PM

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अभी अपनी बात रख रहे हैं।

 

25 Sep, 20 12:14 PM

सूत्रों के मुताबिक बिहार में इस बार तीन चरण में चुनाव कराया जा सकता है। पिछली बार साल 2015 में पांच चरणों में चुनाव कराए गए थे।

25 Sep, 20 12:13 PM

चुनाव आयोग की दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान थोड़ी देर में होगा। चुनाव आयोग की दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०बिहारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल