Bihar Election Date 2020: बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, तीन चरणों में वोटिंग, 10 नवंबर को रिजल्ट
By विनीत कुमार | Updated: September 25, 2020 13:20 IST2020-09-25T12:02:43+5:302020-09-25T13:20:30+5:30

Bihar Election Date 2020: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान
Bihar Election Date 2020: बिहार विधानसभा चुनाव-2020 की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों का ऐलान किया। कोरोना संकट के बीच देश में ये पहला चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में सभी की निगाहें बिहार की ओर हैं। बिहार में इस बार तीन चरणों में वोटिंग होगी।
कोविड-19 को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार कई अहम तैयारी करने जा रही है। इसके तहत कोविड-19 से जुड़े तमाम गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। साथ ही एक जगह ज्यादा भीड़ नहीं हो, इसलिए मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
पिछले बार बिहार में पांच चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। हालांकि, इस बार तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के तहत 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण के तहत तीन और तीसरे चरण के तहत 7 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।
इससे पहले साल 2015 के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान 9 सितंबर को ही कर दिया गया था। बिहार चुनाव 2015 के नतीजे 8 नवंबर को आए थे।
बता दें कि पूर्व में कोरोना महामारी को देखते हुए कई पार्टियां इसे टालने की मांग कर रही थीं। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा था कि इसे निर्धारित समय पर कराया जाएगा।
बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने 4 सितंबर को बताया था कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 65 लंबित उपचुनावों को भी कराने का फैसला किया गया है।
25 Sep, 20 : 01:16 PM
तीन चरणों में वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर और तीसरे चरण के तहत 7 नवंबर को वोटिंग होगी। 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।
Bihar to vote in 3 phases on 28th October, 3rd and 7th November; results on 10th November, announces Election Commission #BiharPollspic.twitter.com/8KpZBkv0V4
— ANI (@ANI) September 25, 2020
25 Sep, 20 : 01:14 PM
तीसरे चरण में बिहार विधानसभा चुनाव में 15 जिलों में 78 सीटों पर चुनाव होगा। पहले चरण की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को होगा पहले चरण का मतदानः चुनाव आयोग
25 Sep, 20 : 01:12 PM
विहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 16 जिलों में चुनाव। दूसरे चरण में 17 जिलों में चुनाव होगाः चुनाव आयोग
25 Sep, 20 : 01:12 PM
तीन चरणों में वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव के तहत तीन चरणों में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये ऐलान किया।
Bihar to vote in three phases, says Chief Election Commissioner Sunil Arora. #BiharPollspic.twitter.com/SAsEmlx4xW
— ANI (@ANI) September 25, 2020
25 Sep, 20 : 12:51 PM
बिहार चुनाव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
चुनाव आयोग ने कहा- सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक वोटिंग इस बार होगी। मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। नामांकन ऑनलाइन किया जा सकेगा। कोरोना के मरीज मतदान के अंतिम दिन अपने पोलिंग स्टेशन पर पूरी गाइडलाइंस के साथ वोट डाल सकेंगे।
#COVID19 patients who're quarantined will be able to cast their vote on the last day of poll, at their respective polling stations, under the supervision of health authorities. This is beside the option of postal facility already extended to them: CEC Sunil Arora. #BiharElectionspic.twitter.com/zIvaSyGjH0
— ANI (@ANI) September 25, 2020
25 Sep, 20 : 12:44 PM
बिहार में 29 नवंबर, 2020 तक विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। इसमें 38 सीटें एससी और दो एसटी वर्ग के लिए रिजर्व हैं: सुनील अरोड़ा
The term of assembly in the state of Bihar is due to expire on 29th November, 2020. Bihar assembly has a strength of 243 members, of whom 38 seats are reserved for SCs and two for STs: Chief Election Commissioner Sunil Arora pic.twitter.com/EabF7zoxUu
— ANI (@ANI) September 25, 2020
25 Sep, 20 : 12:44 PM
चुनाव आयोग की बड़ी तैयारी
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया- 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है।
Over 7 lakh hand sanitiser units, about 46 lakh masks, 6 lakh PPE kits, 6.7 lakh units of faces-shields, 23 lakh (pairs of) hand gloves arranged. For voters specifically, 7.2 crore single-use hand gloves arranged: Chief Election Commissioner Sunil Arora#BiharPolls#COVID19pic.twitter.com/dcVmY9sN8G
— ANI (@ANI) September 25, 2020
25 Sep, 20 : 12:42 PM
कोविड के चलते नए सुरक्षा मानकों का चुनाव के दौरान पालन किया जाएगा। पोलिंग बूथ पर मतदाताओँ की संख्या घटाई जाएगी। एक बूथ पर 1 हजार मतदाता होंगेः सुनील अरोड़ा
25 Sep, 20 : 12:39 PM
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से दुनिया के 70 देशों में चुनावों को टाल दिया गया था। उन्होंने कहा- 'भारत में राज्य सभा के चुनाव हुए और फिर ये सवाल चुनाव आयोग के सामने था कि बिहार को ेलेकर क्या करना है।'
25 Sep, 20 : 12:34 PM
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अभी अपनी बात रख रहे हैं।
#WATCH live from Delhi: Election Commission of India holds a press conference over #BiharElectionshttps://t.co/rdIY8PXHP8
— ANI (@ANI) September 25, 2020
25 Sep, 20 : 12:14 PM
सूत्रों के मुताबिक बिहार में इस बार तीन चरण में चुनाव कराया जा सकता है। पिछली बार साल 2015 में पांच चरणों में चुनाव कराए गए थे।
25 Sep, 20 : 12:13 PM
चुनाव आयोग की दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान थोड़ी देर में होगा। चुनाव आयोग की दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस है।