लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: BJP नेता देवेंद्र फड़नवीस ने दिलाई लालू-राबड़ी सरकार की याद, कहा-इन लोगों के पास न तो नीति हैं और न कोई नेता

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2020 17:42 IST

बिहार राज्य में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के भविष्य का फैसला करने वाला नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि यह चुनाव बिहार के युवाओं के भविष्य महिला और किसानों के भविष्य का फैसला करने वाला है. देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि एक बार फिर से आपलोग बिहार के विकास के लिए वोट करेंगे.

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की कमान संभाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने राजद और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये बिहार में सरकार बनाने की बात करते हैं. इन लोगों के पास न तो नीति हैं और न कोई नेता है.

उन्होंने कहा कि ये बिहार का विकास कैसे करेंगे? 15 साल में बिहार में लालू प्रसाद यादव और राबडी का शासन देखा. 15 साल के शासन काल में भ्रष्टाचार, अत्याचार और जंगल राज देखा. लेकिन जब भाजपा और जदयू की सरकार आई तो बिहार में बदलाव हुआ और बिहार पटरी पर आया. 

राज्य में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के भविष्य का फैसला करने वाला नहीं है. यह चुनाव बिहार के युवाओं के भविष्य महिला और किसानों के भविष्य का फैसला करने वाला है.

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि एक बार फिर से आपलोग बिहार के विकास के लिए वोट करेंगे. आपका वोट बिहार का भविष्य को बदलेगा. देवेंद्र फड़नवीस ने तेजस्वी यादव पर भी हमला किया और कहा कि ललन बाबू ने कहा कि वह टिकट को लेकर नेताओं से घर तक लिखवा लेते हैं.

क्या बिहार के लोग ऐसे नेता के साथ खड़े होंगे? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे अधिक बिहार से प्यार करते हैं. बिहार के विकास को आत्म निर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. बिहार के शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया गया है. अगर पढाई अच्छी होगी तो बिहार के युवाओं को अच्छी नौकरी मिलेगी.

टॅग्स :बिहारदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है