लाइव न्यूज़ :

Bihar Election-2025: 'जब भी मौका मिला कांग्रेस-विपक्ष ने बिहार को अपमानित किया..,' राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम डॉ. मोहन, जानें क्या कहा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2025 18:52 IST

मध्यप्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव ने 17 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गया के हरिदास सेमिनरी स्कूल के ऑडिटोरियम में जनसभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गया टाउन सीट पर किया प्रचारडॉ. प्रेम कुमार के लिए जनता से मांगा भरपूर समर्थनप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा जारी

भोपाल/गया: 'कहां राम राज्य की कामना करने वाली महात्मा गांधी की कांग्रेस, कहां आज की राहुल गांधी की कांग्रेस। उन्हें न भाषा का ध्यान, न व्यवहार का ध्यान, न भाषण का ध्यान। कहां नेता प्रतिपक्ष पद को गौरवांवित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी और कहां आज के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। राहुल जब भी बोलते हैं तो देश और देशवासियों का अपमान ही करते हैं। वो विदेश जाते हैं तो वहां अपमान करते हैं। अब तो राहुल गांधी लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। लोकतंत्र में सबसे ज्यादा मान-सम्मान न्यायालयों का होता है। राहुल को न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है। इस देश का सम्मान बढ़ाने के लिए जवान 24 घंटे जान की बाजी लगाकर सीमा पर तैनात रहते हैं। दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि जब हमारी सेना दुश्मनों को घर में घुसकर मारती है, तो राहुल गांधी उसका प्रमाण मांगते हैं। सेना का अपमान करने वाले राहुल को डूब मरना चाहिए। बिहार की जनता इसका जवाब देगी।' 

यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। सीएम डॉ. यादव 17 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गया के हरिदास सेमिनरी स्कूल के ऑडिटोरियम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही वे नवादा जिले की हिसुआ में भी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे। गौरतलब है, 16 अक्टूबर को भी सीएम डॉ. यादव ने दो सभाओं को संबोधित किया था।   भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसभा में कांग्रेस सहित पूरे इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार का अपमान करते हैं। वे कहते हैं कि बिहार छोटा-मोटा राज्य है। आप उन्हें बताना कि बिहार क्या है। इंडिया गठबंधन का हिस्सा आम आदमी पार्टी का पंजाब का मुख्यमंत्री कहता है कि कहीं भी कोई गड़बड़ होती है तो उसमें बिहार का हाथ होता है। इनकी साथी ममता बनर्जी बिहार वालों को भला-बुरा कहती है। इन सारे एक जैसे चट्टे-बट्टों की एनडीए के लोग ईंट से ईंट बजा देंगे। बिहार में एनडीए के पक्ष में माहौल बना है। यह सौभाग्य है कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने का अवसर मिलता है। मेरा कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा है। बदलते दौर में भारत को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली और पटना दोनों मजबूत चाहिए। दोनों मिलकर देश को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे।    

एनडीए गठबंधन से चहुंमुखी विकास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसी के कारण देश में सच्चे अर्थों में लोकतंत्र सुरक्षित है। एक तरफ चुनावों में भाजपा की अजेय यात्रा जारी हैं, वहीं दूसरी ओर भारत की विजय यात्रा भी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन बलबूते ही बिहार का चहुंमुखी विकास संभव हो पाया है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार की तस्वीर बदली है। आज बिहार से पलायन में कमी आई है। युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। देशभर में किसी को बिहार के युवाओं की क्षमता-योग्यता पर कोई शक नहीं है। 

सनातन संस्कृति में गया का विशेष महत्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का बिहार और गया से विशेष नाता है। मेरी कुल देवी बराह माता भी यहां हैं। लगभग 2200 साल पहले सम्राट अशोक उज्जैन से युवराज बनकर बिहार लौटे और यहां राजा बने। गया की जनता का प्रेम एक बार फिर एनडीए गठबंधन को मिलेगा। सनातन संस्कृति में गया का विशेष महत्व है। कोई भी जीवन में एक बार गया जी अवश्य आने की इच्छा रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सांस्कृतिक विकास की धारा बह रही है। उज्जैन में भव्य महाकाल लोक बना है। यहां एक साल में 7 करोड़ लोग पहुंचते हैं। गया में भी भव्य लोक का निर्माण होना चाहिए। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दिव्य मंदिर बना चुका है। मथुरा में कृष्ण कन्हैया का भी भव्य मंदिर बनेगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025मोहन यादवबिहारMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी